रायपुर -कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। रायपुर की सीजेएम कोर्ट ने पुलिस को शोएब ढेबर को पुनः गिरफ्तार करने की अनुमति दे दी है।
पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और रकम नहीं देने पर उन्हें तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया था।
शोएब ढेबर को पहले इस मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रिमांड कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने पुनः गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अब सीजेएम कोर्ट की अनुमति के बाद पुलिस उसे दोबारा गिरफ्तार कर पूछताछ कर सकती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पूरी साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे और गैंग के नाम का इस्तेमाल किस तरह किया गया।

