रायपुर। रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। चक्रधरपुर रेल मंडल में मेगा ब्लॉक के चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह ब्लॉक 24 नवंबर से 15 जनवरी तक अलग-अलग दिनों में प्रभावी रहेगा।
रेलवे के अनुसार इस अवधि में मंगलवार और शुक्रवार को अलग-अलग तिथियों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों के परिचालन पर अन्य प्रभाव पड़ सकता है।
मेगा ब्लॉक के चलते रेल यात्रियों को अपनी यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और मार्ग की जानकारी जांचने की सलाह दी गई है। रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की विस्तृत जानकारी जारी की जा रही है।

