भिलाई में हादसे के पीछे आपसी रंजिश का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
भिलाई में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए एक युवक की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को जानबूझकर पिकअप से कुचला गया और मामला आपसी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस हादसा और हत्या के एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

