Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

महादेव सट्टा केस में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांटेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है। वह दुबई से भारत लौटा था। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही CBI ने उसे अरेस्ट कर लिया।गिरफ्तारी के बाद अभिषेक को हैदराबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया। CBI को कोर्ट से उसकी 3 दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।जांच एजेंसी के मुताबिक, अभिषेक महादेव बुक के जरिए ऑनलाइन सट्टा और जुआ चलाने, पैनल के बीच तालमेल और सट्टे से जुटाई गई रकम के कलेक्शन में सक्रिय था। CBI का दावा है कि सट्टे से कमाए गए पैसों से अभिषेक ने दुबई में अचल संपत्तियां भी खरीदी थीं। गिरफ्तारी के बाद तलाशी में उसके कब्जे से कुछ महत्वपूर्ण सामग्री भी जब्त की गई है।

महादेव सट्टा का वांटेड आरोपी हैदराबाद एयरपोर्ट से पकड़ाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाया। दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में करीब 55 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के चुनाव में भी वोट चोरी हुई है, उनके टेक्निकल एक्सपर्ट ने चुनाव आयोग की गलती पकड़ी है।राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने ज्ञानेश कुमार की CEC के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने उनकी आपत्ति नहीं मानी।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त को कानून से ऊपर रखा। राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग को कार्यपालिका के प्रभाव से स्वतंत्र रहना चाहिए।

राहुल गांधी बोले- छत्तीसगढ़ चुनाव में भी हुई वोट चोरी

रायपुर राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी है। जूनियर डॉक्टरों के आंदोलन के चलते दोपहर 2 बजे तक ओपीडी बंद रहेगी, जिससे अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जूनियर डॉक्टर इंटर्न स्टाइपेंड बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा के बाद मांगों को पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी मांगें पूरी नहीं होने से जूनियर डॉक्टरों में नाराजगी है।ओपीडी बंद होने के कारण अस्पताल की नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में ओपीडी बंद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

रायपुर अनंत चतुर्दशी और पर्युषण पर्व के मद्देनजर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 25 और 26 सितंबर को मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नगर निगम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।आदेश के मुताबिक 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तथा 26 सितंबर को संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा पर्व के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की सभी मांस-मटन दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे।नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद होटल या अन्य प्रतिष्ठानों में मांस-मटन की बिक्री पाए जाने पर सामग्री की तत्काल जब्ती की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर में 25 और 26 सितंबर को मांस-मटन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर  नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। 30 अगस्त को आयोजित परीक्षा में देशभर से 2,63,544 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।परीक्षा के दौरान प्रभावित हुए अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 2,416 अभ्यर्थी शामिल हुए। अब NBEMS ने दोनों परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

NBEMS ने जारी किया NEET PG 2026 का परिणाम

महासमुंद जिले में बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 132 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 66 लाख रुपए बताई जा रही है।पुलिस ने मामले में महाराष्ट्र के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर पुणे जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने कार्रवाई कर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा और परिवहन में इस्तेमाल कार को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा आरोपियों से गांजा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।

कार से 66 लाख का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 2 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में चर्चों और प्रार्थना सभा स्थलों के बाहर लगे बोर्ड चर्चा में हैं। बोर्ड पर लिखा है- ‘चर्च भवन में प्रार्थना के लिए प्रवेश केवल ईसाइयों के लिए है। अन्य यदि अपनी स्वेच्छा से आते हैं तो इसके लिए खुद जिम्मेदार होंगे।’ जिला क्रिश्चियन फोरम के मुताबिक, जिले के करीब 30 से 35 चर्च और प्रार्थना सभा स्थलों पर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं।इनमें धमतरी का करीब 116 साल पुराना मेनोनाइट सुंदरगंज चर्च भी शामिल है। दैनिक भास्कर की टीम ने इस मामले पर जिला क्रिश्चियन फोरम के जनरल सेक्रेटरी डायमंड फिलस से बातचीत की। उनका कहना है कि प्रार्थना सभा के दौरान विवाद और शोर-शराबे की स्थिति से बचने के लिए ये बोर्ड लगाए गए हैं।इसके अलावा फोरन ने धमतरी जिले में धर्म परिवर्तन के 250 से 300 आवेदन पेंडिंग होने का दावा किया है। वहीं इस मामले पर प्रभारी कलेक्टर जयंत नाहटा ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में धर्म परिवर्तन से जुड़े आवेदन प्रशासन के पास आने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर इस तरह के दस्तावेज या आवेदन मिले हैं तो उनकी जांच कराई जाएगी।

धमतरी के चर्चों में केवल ईसाइयों की एंट्री के बोर्ड:गैर-ईसाइयों के जाने पर खुद की जिम्मेदारी
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments