Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम स्कूल की टीचर नरेश तिवारी पर छात्राओं से गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है .टीचर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है. छात्रों ने जब टीचर के खिलाफ शिकायत बात कही तो उसने स्टूडेंट्स को फेल करने  धमकी दी, जिसके बाद बच्चे अपने परिजनों के साथ  शिकायत करने प्रिंसिपल के पास पहुंचे. इसी दौरान कवरेज के लिए वहां पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ भी प्रिंसिपल का विवाद हो गया. उन्होंने मीडिया कर्मियों को अपने केबिन से बाहर जाने के लिए कहा इस दौरान एक छात्र पुलिस बल और मीडिया कर्मियों के बीच हो रही बातचीत का वीडियो बना रहा था. प्रिंसिपल ने छात्रा को वीडियो बनाने से मना किया और कहा दिस इस माय आर्डर छात्र की वीडियो बनाते रहने पर प्रिंसिपल ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया. इधर मामले की शिकायत की बात कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने स्कूल पहुंचकर जहां शुरू की जांच के बाद पुलिस टीचर को मुलाहजा के लिए साथ ले गई ..

बलौदाबाजार में शिक्षक पर छात्राओं से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप। - Dainik Bhaskar
टीचर पर शराब पीकर छात्राओं से मारपीट का आरोप

बलौदाबाजार। पंडित चक्रपाणी स्कूल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक शिक्षक पर कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर छात्राओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।घटना को लेकर स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों और लोगों के बीच नाराजगी देखी गई। आरोप है कि शिक्षक के व्यवहार से छात्राएं भी परेशान हुईं। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंmnjhbmkjhbचने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।इधर, घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर भी मौके पर विवाद की स्थिति बनी।पुलिस द्वारा शिक्षक को हिरासत में लिए जाने के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। छात्राओं के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

पंडित चक्रपाणी स्कूल में हंगामा, शिक्षक पर नशे में पहुंचने का आरोप

पश्चिम बंगाल में TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट आमने-सामने हैं ,पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है. आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रतबनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को आगामी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के नाम और पार्टी के मौजूदा चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है.आयोग ने दोनों गुटों से 18 सितंबर तक अपने-अपने गुटों के लिए तीन-तीन नाम और चुनाव आयोग की फ्री सिंबल लिस्ट से तीन-तीन चुनाव चिह्न के विकल्प देने को  यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनाव के लिए लागू होगी

TMC का नाम और सिंबल फ्रीज, ममता और ऋतब्रत गुट दोनों को झटका

केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार सुबह  जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमार कार्रवाई की। कलेक्टर अभिजीत सिंह के नेतृत्व में करीब 100 पुलिस जवान और अधिकारी जेल पहुंचे।टीम ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान 2 मोबाइल, 1 सिम कार्ड, बीड़ी, चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला। बरामद सामान का पंचनामा बनाकर पदमनाभपुर थाने को सौंप दिया गया है।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली गई है। जांच में दो मोबाइल, एक सिम कार्ड, बीड़ी और चिलम मिली है। सभी सामान का पंचनामा बनाकर पदमनाभपुर थाने को सौंप दिया गया है।उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल की आगे जांच की जाएगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बात की जाती थी। कौन सा सिम कार्ड इस्तेमाल हो रहा था और सिम किसके नाम पर जारी हुआ था, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

दुर्ग केंद्रीय जेल में 2 मोबाइल-सिम, बीड़ी और चिलम मिली
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर LIC एजेंट ससुर की हत्या करवा दी. उसने झारखंड से दो शूटर बुलाए थे जिन्होंने 16 सितंबर की सुबह घर में घुसकर बशीरुद्दीन 64 पर चाकू से हमला कर मार डाला. हमलावर पिस्तौल लेकर घुसे थे हालांकि गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर इलाके की है. पुलिस ने दामाद समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक शूटर फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. मृतक की बेटी सादियां ने बताया कि उनके पति मोहम्मद नाजिम सभा के साथ कोर्ट में तलाक का केस चल रहा है, पहले भी पति ने उसे उसके परिवार को कैसे वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी थी अब पिता की हत्या करवा दी.
5 लाख सुपारी देकर कराई LIC एजेंट ससुर की हत्या
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments