छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम स्कूल की टीचर नरेश तिवारी पर छात्राओं से गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा है .टीचर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है. छात्रों ने जब टीचर के खिलाफ शिकायत बात कही तो उसने स्टूडेंट्स को फेल करने धमकी दी, जिसके बाद बच्चे अपने परिजनों के साथ शिकायत करने प्रिंसिपल के पास पहुंचे. इसी दौरान कवरेज के लिए वहां पहुंचे मीडिया कर्मी के साथ भी प्रिंसिपल का विवाद हो गया. उन्होंने मीडिया कर्मियों को अपने केबिन से बाहर जाने के लिए कहा इस दौरान एक छात्र पुलिस बल और मीडिया कर्मियों के बीच हो रही बातचीत का वीडियो बना रहा था. प्रिंसिपल ने छात्रा को वीडियो बनाने से मना किया और कहा दिस इस माय आर्डर छात्र की वीडियो बनाते रहने पर प्रिंसिपल ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया. इधर मामले की शिकायत की बात कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने स्कूल पहुंचकर जहां शुरू की जांच के बाद पुलिस टीचर को मुलाहजा के लिए साथ ले गई ..

टीचर पर शराब पीकर छात्राओं से मारपीट का आरोप
बलौदाबाजार। पंडित चक्रपाणी स्कूल में उस समय हंगामा मच गया, जब एक शिक्षक पर कथित तौर पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर छात्राओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगा। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।घटना को लेकर स्कूल में मौजूद विद्यार्थियों और लोगों के बीच नाराजगी देखी गई। आरोप है कि शिक्षक के व्यवहार से छात्राएं भी परेशान हुईं। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंmnjhbmkjhbचने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।इधर, घटना की कवरेज करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ भी स्कूल के प्राचार्य द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी किए जाने की बात सामने आई है। इसको लेकर भी मौके पर विवाद की स्थिति बनी।पुलिस द्वारा शिक्षक को हिरासत में लिए जाने के बाद अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। छात्राओं के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों की भी जांच की जाएगी। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
पंडित चक्रपाणी स्कूल में हंगामा, शिक्षक पर नशे में पहुंचने का आरोप
पश्चिम बंगाल में TMC के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी के गुट आमने-सामने हैं ,पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर चल रही लड़ाई में चुनाव आयोग ने अंतरिम आदेश जारी किया है. आयोग ने ममता बनर्जी और ऋतब्रतबनर्जी के नेतृत्व वाले दोनों गुटों को आगामी विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी के नाम और पार्टी के मौजूदा चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोक दिया है.आयोग ने दोनों गुटों से 18 सितंबर तक अपने-अपने गुटों के लिए तीन-तीन नाम और चुनाव आयोग की फ्री सिंबल लिस्ट से तीन-तीन चुनाव चिह्न के विकल्प देने को यह व्यवस्था फिलहाल उपचुनाव के लिए लागू होगी
TMC का नाम और सिंबल फ्रीज, ममता और ऋतब्रत गुट दोनों को झटका
केंद्रीय जेल दुर्ग में गुरुवार सुबह जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापेमार कार्रवाई की। कलेक्टर अभिजीत सिंह के नेतृत्व में करीब 100 पुलिस जवान और अधिकारी जेल पहुंचे।टीम ने जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली। इस दौरान 2 मोबाइल, 1 सिम कार्ड, बीड़ी, चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान मिला। बरामद सामान का पंचनामा बनाकर पदमनाभपुर थाने को सौंप दिया गया है।कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली गई है। जांच में दो मोबाइल, एक सिम कार्ड, बीड़ी और चिलम मिली है। सभी सामान का पंचनामा बनाकर पदमनाभपुर थाने को सौंप दिया गया है।उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल की आगे जांच की जाएगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बात की जाती थी। कौन सा सिम कार्ड इस्तेमाल हो रहा था और सिम किसके नाम पर जारी हुआ था, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।

