Homeछत्तीसगढ़48 लाख की नौकरी और 200 एकड़ जमीन का दावा कर रचाई...

48 लाख की नौकरी और 200 एकड़ जमीन का दावा कर रचाई शादी, पहली रात ही खुल गई पोल

बिलासपुर-बीट्स पिलानी से B.Tech, जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना पैकेज और परिवार के पास 150 से 200 एकड़ जमीन का दावा कर शादी करने वाले युवक की हकीकत शादी की रात ही सामने आ गई। युवती का आरोप है कि युवक का बायोडाटा फर्जी था और शादी के बाद पता चला कि उसके पास बताई गई नौकरी भी नहीं थी। मामले में कोनी पुलिस ने युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जशपुर निवासी 30 वर्षीय युवती बिलासपुर में रहकर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी कर रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हाईस्कूल के पुराने परिचित हर्षदीप राम जाड़ी से हुई। मई 2024 में हर्षदीप ने शादी का प्रस्ताव रखा। परिवार की सहमति के बाद जनवरी 2025 में उसने युवती को अपना बायोडाटा दिया।

बायोडाटा में खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में डेटा एनालिस्ट मैनेजर बताया गया। सालाना वेतन 48 लाख रुपए बताया गया। साथ ही पिता के व्यवसाय का सालाना टर्नओवर 88 लाख रुपए और परिवार के पास 150 से 200 एकड़ जमीन होने का दावा किया गया। इन जानकारियों के आधार पर युवती के परिवार ने शादी के लिए सहमति दे दी।

शादी की रात ही खुला राज

12 मार्च 2026 को बिलासपुर के होटल पेट्रीशियन में शादी हुई। युवती के मुताबिक, शादी का खर्च हर्षदीप के पिता ने उठाने की बात कही थी। शादी से पहले अलग-अलग जरूरतों के नाम पर हर्षदीप और उसकी मां के खातों में करीब 4.96 लाख रुपए, जबकि हर्षदीप के खाते में 60 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए।

शादी की रात टेंट और कैटरिंग का काम शुरू नहीं हुआ। पूछताछ करने पर संचालकों ने बताया कि उन्हें सिर्फ 10-10 हजार रुपए एडवांस मिला है। इसके बाद युवती के पिता ने कैटरर को 90 हजार और मामा ने टेंट संचालक को 90 हजार रुपए का भुगतान किया।

अगले दिन होटल का भुगतान नहीं होने पर संचालक ने हर्षदीप की कार रोक ली। इसके बाद युवक और उसके पिता के मोबाइल बंद हो गए।

नौकरी और डिग्री का दावा भी निकला कथित तौर पर झूठा

युवती की शिकायत के अनुसार, पूछताछ के दौरान हर्षदीप ने स्वीकार किया कि उसने बीट्स पिलानी में पढ़ाई नहीं की और उसके पास कोई नौकरी भी नहीं है। उसने बताया कि वह अपने पिता के साथ इमू तेल का कारोबार करता है।

इसके बाद शादी में मिले जेवरों की जांच कराई गई तो युवती के अनुसार वे भी नकली पाए गए।

मामले में युवती ने पहले जशपुर में शिकायत की थी। वहां शून्य पर रिपोर्ट दर्ज कर केस डायरी बिलासपुर पुलिस को भेजी

गई। इसके बाद कोनी पुलिस ने हर्षदीप राम जाड़ी, उसके पिता लोधन राम जाड़ी और मां राजो जाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ह

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments