पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा श्री वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा गणेश पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही है।
इसी क्रम में 13 सितंबर को थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने पेट्रोलिंग और निगरानी के दौरान ऐसे लोगों को चिन्हांकित किया, जिनसे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने और संज्ञेय अपराध होने की आशंका थी।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया और धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। सभी को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ जेल वारंट जारी किए जाने के बाद सभी 14 को जेल निरुद्ध किया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गणेश पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई की जद में आए 14 लोग: सूरज सेन, शिवा साहू, राहुल कुमार पंजवानी, राहुल निषाद, इंदिरा सांवरा, सूरज सिंह चौहान, मनोज निषाद, शोभू साहू, अशोक यादव, रवि यादव, करिया देवार, सूर्या सांवरा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा और संजय वर्मा।

