Homeछत्तीसगढ़मालूराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, कचरा सेंटर की दीदियों को...

मालूराम शर्मा की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, कचरा सेंटर की दीदियों को बांटे रैनकोट

तिल्दा-नेवरा-लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ जनसंघ नेता स्व. पंडित मालूराम शर्मा की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को तिल्दा-नेवरा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14, 3 एवं 22 स्थित कचरा सेंटरों में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान कचरा सेंटर में कार्यरत महिलाओं को बारिश के मौसम में काम करने में सुविधा हो, इसके लिए रैनकोट वितरित किए गए।

कार्यक्रम लोकतंत्र प्रहरी छत्तीसगढ़ के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष सौरभ जैन एवं प्रदेश महामंत्री पंडित नरेंद्र मालूराम शर्मा, वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद संतोष यदु, अमरजीत पासवान तथा नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन ने कचरा सेंटर में कार्यरत महिलाओं को रैनकोट प्रदान किए।
इस अवसर पर स्व. पंडित मालूराम शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके सामाजिक, राष्ट्रवादी एवं लोकतांत्रिक योगदान को स्मरण किया गया। स्व. शर्मा नेवरा के वरिष्ठ जनसंघ नेता, समाजसेवी और लोकतंत्र सेनानी रहे। आपातकाल के दौरान वे रायपुर जेल में 21 माह तक बंदी रहे।
स्व. शर्मा का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से भी गहरा जुड़ाव रहा। उन्होंने जीवनभर समाजहित और राष्ट्रसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. मालूराम शर्मा का जीवन राष्ट्रसेवा, सामाजिक सरोकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनकी पुण्यतिथि पर मेहनतकश महिलाओं के लिए सेवा कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
अंत में उपस्थित लोगों ने स्व. पंडित मालूराम शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments