Homeछत्तीसगढ़राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला, चाय के कप को लेकर छिड़ी...

राहुल गांधी पर बीजेपी का हमला, चाय के कप को लेकर छिड़ी सियासी जंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर राहुल गांधी पर जातिगत आधार पर भेदभाव को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। पार्टी की ओर से जारी पोस्ट में  बीजेपी ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी किया है  पोस्टर में राहुल गांधी SC नेता को प्लास्टिक कप और OBC नेता को कागज के कप में चाय दिए जाने का दृश्य दिखाया गया है। बीजेपी ने चाय के कपों के जरिए राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाए गए हैं।

बीजेपी के पोस्ट में SC समुदाय के नेता को प्लास्टिक कप और OBC समुदाय के नेता को कागज के कप में चाय दिए जाने का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा गया है। बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी जाति के नाम पर समाज में भेदभाव का नैरेटिव खड़ा कर रहे हैं। हाल के दिनों में चाय की दुकानों पर अलग-अलग कप को लेकर राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं की ओर से लगातार पलटवार किया जा रहा है।

वहीं, एक दिन पहले बीजेपी ने कांग्रेस को लेकर एक और पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव को चश्मा पहने हुए दिखाया गया था। बीजेपी के इन लगातार सोशल मीडिया पोस्टरों को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments