।मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के चार बच्चों की करीब 10दिनों के भीतर बीमारी के चलते मौत हो गई. मृतकों में तीन सगे भाई और एक रिश्तेदार का बेटा शामिल बताया गया है. लगातार चार मौतों के बाद परिवार में मातम है,.वहीं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है. मामला फिजिकल थाने के सामने रहने वाले तनवीर अहमद के परिवार से जुड़ा है. जानकारी के मुताबिक, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों समेत करीब 16 लोग 16 अगस्त को गोरा टीला के पास स्थित एक झरने पर नहाने के लिए गए थे. सभी लोग झरने से वापसलौटे. इसके बाद परिवार के सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी.
झरने से लौटे, 10 दिन में चार बेटों की मौत; तीन बच्चियां गंभीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक टीचर ने ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में वीडियो बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में टीचर निर्मला कोमल ने कहा कि जब शिक्षकों की ऐप से उपस्थिति और काम की निगरानी हो रही है, तो कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारियों के काम का हिसाब भी ऑनलाइन होना चाहिए। टीचर ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों पर निगरानी के बजाय दूसरे विभागों की व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, डीईओ ने वायरल वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। निर्मला कोमल को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।वायरल वीडियो में टीचर ने अपना नाम निर्मला कोमल बताया है। वह नवागढ़ विकासखंड के हाई स्कूल में पदस्थ है। 29 अगस्त की सुबह 11 बजे स्कूल पहुंचकर उन्होंने वीडियो बनाया और कहा कि इस वक्त वह ड्यूटी पर हैं। इसी दौरान उन्होंने ऑनलाइन अटेंडेंस को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, बोली-अधिकारियों की भी निगरानी हो
CGPSC भर्ती घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने रायपुर, दुर्ग और जशपुर में कुल 5 ठिकानों पर की गई छापेमारी के तलाशी के दौरान दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, वित्तीय रिकॉर्ड और संपत्ति से जुड़े कागजात जब्त किए गए हैं।ED के मुताबिक, जांच में अभ्यर्थियों से नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये लेने के आरोप सामने आए हैं। एजेंसी का दावा है कि उत्कर्ष चंद्राकर और डॉ. विकास चंद्राकर ने करीब 3 करोड़ रुपये जुटाए, जिसमें से लगभग 2.80 करोड़ रुपये अनिल चंद्राकर को दिए जाने की बात सामने आई है।इसी मामले में ED ने उत्कर्ष चंद्राकर को PMLA की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उत्कर्ष, के.के. चंद्रवंशी का भांजा है।फिलहाल ED की जांच जारी है और जब्त किए गए दस्तावेजों एवं डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
CGPSC घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई!
मध्यप्रदेश के जबलपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के बसेड़ी गांव में एक पिता ने अपने ही तीन साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने हथौड़े से बच्चे के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।
जबलपुर: पिता ने हथौड़े से की 3 साल के बेटे की हत्या
रायपुर के तिल्दा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक साथ दो जगह कार्रवाई की है। FCI गोदाम के पास एक महिला थैले में 2 किलो 555 ग्राम गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।वहीं दूसरी कार्रवाई में दलाल तालाब के पास 86 पौवा शराब बेच रही 20 साल की महिला गिरफ्तार की गई। ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत हुई दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने 2 किलो .555 ग्राम गांजा, 86 पौवा शराब और बिक्री की कैश समेत ₹1.35 लाख से ज्यादा का माल जब्त किया है। तिल्दा-नेवरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, FCI गोदाम के पास एक महिला नीली साड़ी में थैला लेकर खड़ी है और गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है।
गांजा और शराब बेचते 2 महिलाएं गिरफ्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में ड्राई डे (शुष्क दिवस) रहेगा। इस दिन शराब की बिक्री और परोसने पर रोक रहेगी। साथ ही रायपुर में मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह भी बंद रहेंगे। इसके अलावा सितंबर में आने वाले 6 अन्य धार्मिक पर्वों पर भी रायपुर में मांस-मटन की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी।राज्य शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने 4 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन देशी-विदेशी शराब की सभी दुकानें, रेस्टोरेंट बार, होटल-बार, क्लब, अहाता और शराब बेचने या परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। भांग और भांगघोटा की दुकानें भी नहीं खुलेंगी।ड्राई डे के दौरान किसी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब या अन्य जगह पर शराब बेचने और परोसने की अनुमति नहीं होगी।

