Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में  एक दंतैल हाथी ने नेशनल हाईवे पर डीजल टैंकर का रास्ता रोक दिया। टैंकर चालक द्वारा हाथी को हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर हाथी अचानक भड़क गया और टैंकर की ओर दौड़ पड़ा। घबराए चालक ने वाहन को पीछे लेने की कोशिश की, लेकिन टैंकर का पहिया सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया। इसके बाद चालक और हेल्पर वाहन छोड़कर भाग गए और किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना के चलते हाईवे पर करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।डीजल टैंकर कटघोरा की ओर से आ रहा था। इसी दौरान जंगल से निकलकर एक दंतैल हाथी अचानक सड़क पर पहुंच गया और टैंकर के सामने खड़ा हो गया। हाथी को रास्ते से हटाने के लिए चालक ने हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज सुनते ही हाथी आक्रामक हो गया

कोरबा में हॉर्न बजाने पर भड़का हाथी,टैंकर की ओर दौड़ा,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले और रायपुर जिले के आरंग टीचर की मांग को लेकर  स्टूडेंट्स ने जोरदार प्रदर्शन करते चक्काजाम किया।दुर्ग के के पेंड्रावन आत्मानंद स्कूल में 9वीं से 12वीं तक करीब 400 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल में सिर्फ 3 टीचर और 1 प्रिंसिपल हैं। बच्चों का कहना है कि टीचरों की कमी के कारण उनका कोर्स पूरा नहीं हो पाता। कम से कम 17 शिक्षक होने चाहिए।इसी मांग को लेकर छात्र-छात्राओं ने खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। प्रिंसिपल को भी हटा दिया गया बाद चक्काजाम समाप्त किया गया ।जबकि आरंग के तामासिवनी सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में मैथ्स टीचर की मांग को लेकर नाराज छात्रों ने स्कूल के मेन गेट पर ताला लगा दिया।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि जब तक स्कूल में मैथ्स टीचर की व्यवस्था नहीं होती, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा।

दुर्ग में स्कूली बच्चों का चक्काजाम, प्रिंसिपल हटाए गए

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मार्च में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साले ने ही जीजा को मारकर उसकी लाश नाले की रेत में दफना दी थी। मृतक अपनी पत्नी पर उसके ममेरे भाई (मुख्य आरोपी) से अफेयर का शक करता था। इसी शक में पत्नी से मारपीट करता था।आरोपी ने वारदात को अंजाम देने नाबालिग समेत 3 और लोगों को अपने साथ शामिल किया। आरोपियों ने उसे शराब पिलाने के बहाने खेत में बुलाया और गमछे से गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद शव को नाले के किनारे गड्ढा खोदकर रेत में दबा दिया था।इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई बाइक भी जब्त की है। घटना मदनवाड़ा थाना क्षेत्र की है।

साले ने जीजा को मारकर नाले में दफनाया

तखतपुर थाना क्षेत्र में खराब समोसा परोसने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। सत्यम स्वीट्स के संचालक प्रकाश देवांगन पर एक युवक से होटल कर्मियों के साथ मिलकर जमकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की घटना कैद बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि युवक ने होटल में परोसे गए समोसे की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर होटल संचालक और युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर संचालक और होटल के कुछ कर्मचारियों ने युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी।शिकायत के आधार पर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश देवांगन सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खराब समोसे को लेकर विवाद, होटल संचालक ने युवक को पीटा

रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्ग और रायगढ़ के बीच रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस ट्रेन का संचालन 27, 28 और 29 अगस्त को किया जाएगा।यात्रियों को कुल 3-3 फेरे की सुविधा मिलेगी। रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 08834 दुर्ग-रायगढ़ रक्षाबंधन स्पेशल 27, 28 और 29 अगस्त को दुर्ग से रायगढ़ के लिए रवाना होगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08833 रायगढ़-दुर्ग रक्षाबंधन स्पेशल भी इन्हीं तीन तारीखों पर रायगढ़ से दुर्ग के लिए चलेगी।रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। ऐसे में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

 रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ में दुर्ग-रायगढ़के बीच स्पेशल ट्रेनें.

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने दो शादीशुदा बेटियों को बैंक में अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश दिया है।चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के पुराने फैसले को रद्द करते हुए बैंक को निर्देश दिया कि दोनों महिलाओं की शैक्षणिक योग्यता और लागू नियमों के अनुसार 90 दिनों के भीतर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाए।मामला छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के दो कर्मचारियों से जुड़ा है।

दो शादीशुदा बेटियों को अनुकंपा नियुक्ति देने का आदेश’
जिस चॉकलेट को देखकर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान आती है, वही अगर एक्सपायर्ड हो जाए तो सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है. कानपुर के पनकी से एक ऐसी तस्वीर आई जिसमें लोग खुद की सेहत से खिलवाड़ करते नजर आए। यहां डंपिंग साइट पर एक्सपायर्ड चॉकलेट और टॉफियां फेंकी गईं थीं…जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, कई लोग मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां चॉकलेट और टॉफियां लूटने की होड़ लग गई। कोई हाथों में भर रहा था तो कोई थैलियों और बोरियों में भरकर ले जा रहा था. सवाल यह है कि जो चीज खाने लायक नहीं बची थी,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक कार इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. कार पर प्यार के करीब 3400 किसिंग निशान देखकर लोग हैरान रह गए. बताया जा रहा है कि कार के मालिक की गर्लफ्रेंड ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए. मामला सामने आने के बाद कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गए. मामला ग्वालियर के गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना क्षेत्र का है. पुलिस की नजर जब इस अनोखी कार पर पड़ी तो उसे रोककर जांच की गई. कार पर बड़ी संख्या में बने किसिंग निशानों ने पुलिसकर्मियों का भी ध्यान आकर्षित किया.जिसे देखकर पुलिस भी चौंक गई है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने 5500 रुपये का चालान काट दिया है.

ग्वालियर: गर्लफ्रेंड ने सफेद कार पर किया था 3400 बार किस!
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे. मुख्यमंत्री करीब सुबह 11:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बलरामपुर के राजपुर जाएंगे, जहां ग्राम कर्रा में आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री जशपुर के पण्डरीपानी पहुंचेंगे. यहां महतारी सदन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. साथ ही विभागीय स्टॉल का अवलोकन करने के अलावा बहनों से संवाद करेंगे. पण्डरीपानी में एसबीआई की नई शाखा का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद शाम 4:45 बजे बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे.
CM साय बलरामपुर और जशपुर जिलों का करेंगे दौरा

कभी-कभी ऐसी बातें सामने आती हैं, जिन पर पहली नजर में विश्वास करना मुश्किल होता है। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पार्षदों से जुड़ा ऐसा ही एक मामला चर्चा में है। यहां कथित तौर पर पार्षदों के एक समूह ने हाथ में गंगाजल लेकर कमीशन की रकम को आपस में बराबर बांटने की कसम खाई। बताया जा रहा है कि पार्षदों ने गंगाजल हाथ में लेकर शपथ ली कि कमीशन के रूप में मिलने वाली रकम को सभी के बीच बराबर बांटा जाएगा। इस पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया है।मामले में सबसे ज्यादा हैरानी इस बात को लेकर जताई जा रही है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कथित तौर पर कमीशन की रकम बांटने के लिए धार्मिक आस्था से जुड़ी गंगाजल की शपथ लेने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।इस बात का  अब वीडियो वायरल हो रहा है  अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

शाहजहांपुर:कमीशन बांटने की कसम! पार्षदों ने हाथ में गंगाजल लेकर ली शपथ

बिलासपुर के  सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ कथित रूप से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने गोवंश की जमकर पिटाई की। घटना का विरोध करने पर संबंधित लोगों को धमकी दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि गोवंश के साथ इस तरह की क्रूरता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जा सकती। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत और कार्रवाई की मांग की जा रही है।फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और मारपीट के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गोवंश की बेरहमी से पिटाई, विरोध करने पर धमकी देने का आरोप

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments