Homeछत्तीसगढ़ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, तीन युवकों पर चाकू से हमला

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में चाकूबाजी, तीन युवकों पर चाकू से हमला

रायपुर। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान रायपुर के तात्यापारा इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक, तात्यापारा क्षेत्र में जुलूस के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने कथित तौर पर तीन युवकों पर चाकू से वार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस चाकूबाजी की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर रायपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया था। जुलूस का मार्ग महबूबिया चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीरत मैदान तक निर्धारित था, जिसमें तात्यापारा भी शामिल था।घटना के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद चाकूबाजी की पूरी वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होगी।

 

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments