Homeछत्तीसगढ़यादव समाज ने अजय चंद्राकर के कथित बयान पर जताई आपत्तिकड़ी

यादव समाज ने अजय चंद्राकर के कथित बयान पर जताई आपत्तिकड़ी

तिल्दा-नेवरा। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अजय चंद्राकर के ‘यादवी संघर्ष’ और यादव समाज के विनाश से संबंधित कथित बयान को लेकर यादव समाज में नाराजगी सामने आई है। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील सामाजिक विषयों पर सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी का व्यापक प्रभाव पड़ता है, इसलिए जनप्रतिनिधियों को बयान देते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
रमेश यदु ने कहा कि यदि अजय चंद्राकर के कथित बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात स्पष्ट करते हुए समाज से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि समाज के सम्मान और स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने प्रदेशभर के यादव समाज के सभी संगठनों से अपील की कि वे जल्द संयुक्त बैठक बुलाकर इस मामले में सामूहिक निर्णय लें और शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराएं। यदु ने कहा कि सामाजिक मुद्दों पर समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।

रमेश यदु ने भाजपा में यादव समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि समाज से जुड़े संवेदनशील विषय पर अब तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए ऐसे मामलों में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कथित बयान को लेकर माफी नहीं मांगी जाती है, तो यादव समाज लोकतांत्रिक तरीके से अपनी नाराजगी दर्ज कराएगा और समाज के सम्मान के लिए आवाज बुलंद करेगा।यादव समाज के भीकम यादव, सुदामा यादव, देवनारायण यादव, रामचंद्र यादव, नत्थू लाल यादव, विजय यादव, राकेश यादव, हरीश यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, श्रीमती धानमती यादव, गीता यादव, किरण यादव, गोविंद यादव, काशुराम यादव, जितेंद्र यादव सहित अन्य समाज प्रमुखों ने भी अजय चंद्राकर के कथित बयान की निंदा की ह

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments