Homeछत्तीसगढ़तिरंगे के रंग में रंगा तिल्दा नेवरा, भारत माता के जयकारों से...

तिरंगे के रंग में रंगा तिल्दा नेवरा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

तिल्दा नेवरा -स्वतंत्रता दिवस के उत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को तिल्दा नेवरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। हाथों में तिरंगा थामे सैकड़ों युवा, महिलाएं, बुजुर्ग, स्कूली बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय श्री राम के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बीएनबी हाई स्कूल से हुई। यात्रा की अगुवाई मंत्री टंकराम वर्मा के साथ नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेश अग्रवाल, राम पंजवानी, लख्मीचंद नागवानी, चंद्र कुमार पाटी, रमेश रिंकू अग्रवाल, रानी सौरभ जैन, स्वाति वर्मा और सौरभ जैन ने की। सभी हाथों में तिरंगा लेकर प्रथम पंक्ति में चलते हुए देशभक्ति का संदेश दे रहे थे।

यात्रा में पीछे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्कूली बच्चे और शहरवासी तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रहे थे। डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने माहौल में और जोश भर दिया। बीएनबी हाई स्कूल से स्टेशन चौक होते हुए यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

इस मौके पर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।हर भारतीय के दिल में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना होनी चाहिए।आज तिल्दा नेवरा में उमड़ा यह जनसैलाब देश के प्रति लोगों की आस्था और समर्पण को दर्शाता है।हमारा तिरंगा हमें वीर जवानों के बलिदान और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष की याद दिलाता है।हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक परिवार को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है।हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता और सम्मान को हमेशा सर्वोपरि रखेंगे।युवा पीढ़ी देश के विकास में अपनी भूमिका निभाए और राष्ट्र निर्माण में आगे आए।तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे, भारत माता का गौरव हमेशा बढ़ता रहे।

महेश अग्रवालने कहा तिरंगा हमारी पहचान है और देश की एकता का प्रतीक है।आज तिल्दा नेवरा की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब गर्व की बात है।हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है।उनके बलिदान को याद करना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाना हमारा कर्तव्य है।हर घर तिरंगा अभियान लोगों को देश के प्रति अपनीभावनाएं व्यक्त करने का अवसर देता है।हम सभी मिलकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करें।बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना हम सबकी जिम्मेदारी है।आइए संकल्प लें—तिरंगे का सम्मान हमेशा सर्वोच्च रहेगा।

राम पंजवानी ने कहा आज तिल्दा नेवरा में तिरंगे के सम्मान में पूरा शहर एकजुट दिखाई दे रहा है।यह तिरंगा हमारे गौरव, स्वाभिमान और राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक है।देश के वीर सपूतों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं।नई पीढ़ी को देश के इतिहास और शहीदों के बलिदान से परिचित कराना जरूरी है।सब मिलकर भारत को मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लें।भारत माता की जय और तिरंगे की शान हमेशा बुलंद रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों की भागीदारी बेहद उत्साहजनक है।यह दृश्य बताता है कि तिरंगे से हर भारतीय का दिल जुड़ा हुआ है।हमारे लिए राष्ट्र का सम्मान और देश की एकता सर्वोच्च है। हर घर में तिरंगा लहराकर हम अपने देश के प्रति सम्मान व्यक्त करें।आजादी का पर्व हमें अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाता है।आइए मिलकर देशभक्ति और एकता का संदेश हर घर तक पहुंचाएं।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुमन गोस्वामी, पार्षद ज्योति नागवानी, आरती गिलहरे, प्रभा चौबे और अनु शर्मा,नरेश जोतवानई , सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विशेष रूप से शामिल रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा तिल्दा नेवरा देशभक्ति के नारों और तिरंगे की लहराती छटा से सराबोर नजर आया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments