Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक शर्म सार करने वाली खबर सामने आई है यहाँ एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे।मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

स्टाफ ने देवर-भाभी का सेक्स करते वीडियो बनाया

भिलाई के खुर्सीपार के कैनाल रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर निगम की कार्रवाई के दौरान एक महिला छत पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। महिला के इस हाईवोल्टेज ड्रामे से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम कैनाल रोड खुर्सीपार में जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए कार्रवाई करने पहुंची थी। निगम की कार्रवाई शुरू होते ही महिला ने विरोध जताते हुए छत पर चढ़कर सुसाइड की धमकी दे दी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को सुरक्षित नीचे उतारा, घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कब्जा हटाने पहुंचा निगम तो महिला, सुसाइड करने छत पर चढ़ी

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में परसा-भकुरा गांव के लोग गुरुवार को करीब 50 आवारा मवेशियों को हांकते हुए कलेक्टोरेट पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से आवारा मवेशियों से परेशान हैं। मवेशी खेतों में घुसकर फसल खराब कर रहे हैं और सड़कों पर बैठे रहने से हादसों का खतरा भी बना रहता है।ग्रामीणों ने कहा, आवारा मवेशियों से हम परेशान हो चुके हैं, इसलिए इन्हें कलेक्टोरेट ले आए हैं। अब कलेक्टर साहब ही इनकी व्यवस्था करें। उनके दरवाजे पर जाकर खड़े कर दिए हैं। चाहे रोड पर एक्सीडेंट कराए या अपने घर में बांधें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय गौठानों की व्यवस्था थी। उस समय आवारा मवेशियों की समस्या इतनी ज्यादा नहीं थी। उनका आरोप है कि मौजूदा सरकार में गौठानों की व्यवस्था बंद होने के बाद परेशानी बढ़ गई है।

50 आवारा मवेशियों को लेकर कलेक्टोरेट पहुंच गए ग्रामीण,

चीन में एक समुदाय ऐसा भी है, जिनमें शादियां गेंद फेंकने से तय होती है. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगता है. लेकिन, हजारों साल पुरानी परंपरा आज भी जीवित हैइसके तहत बालकनी से महिलाएं गेंद नीचे फेंकती हैं और नीचे जो शख्स लपकता है, वहीं उसका पति बनता है.  प्राचीन में ऐसी परंपरा थी और आज भी कुछ जनजतीय समूहों में ऐसे रिवाज हैं. असल कहानी थोड़ी अलग है. कढ़ाई वाली गेंद फेंकने की परंपरा चीन में जरूर रही है, लेकिन इसे बालकनी से फेंककर किसी अनजान शख्स को पति चुनने की प्रथा अब नहीं. है. अब सबकुछ पहले से तय रहता है. दक्षिणी चीन के गुआंग्शी इलाके में रहने वाले झुआंग समुदाय में यह गेंद प्रेम का इजहार करने का एक पारंपरिक तरीका रहा है.इसमें एक-दूसरे को पसंद करने वाले युवक-युवती गेंद फेंकते थे

यहां महिलाएं बालकनी से फेंकती हैं गेंद, लपका तो पति

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments