Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

कांकेर जिले में भाई-बहन की मौत का कारण बने आदमखोर भालू को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। रायपुर से पहुंची एक्सपर्ट रेस्क्यू टीम ने विशेष अभियान चलाकर भालू को ट्रेंकुलाइज किया और उसे अपने कब्जे में ले लिया।बताया जा रहा है कि भालू के लगातार हमलों से इलाके में दहशत का माहौल था। इसी बीच आक्रोशित ग्रामीण भालू को मारने की कोशिश करने लगे, जिससे मौके पर वन विभाग और पुलिस के साथ झूमाझटकी की स्थिति भी बन गई। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद विशेषज्ञ टीम ने सफलतापूर्वक भालू को बेहोश किया। फिलहाल उसे जिला मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण और आगे की वन्यजीव संबंधी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कांकेर:आदमखोर भालू काबू, एक्सपर्ट टीम ने ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा

सोनीपत से रिश्तों की बदलती तस्वीर को सामने लाने वाला एक भावुक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता अपनी बेटियों से मिलने की चाहत लिए. दुनिया से विदा हो गया, लेकिन अंतिम समय में भी बेटियां उससे मिलने नहीं पहुंचीं. लंबी बीमारी के बाद वृद्धाश्रम में रह रहे 74 वर्षीय कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरतन गुप्ता का निधन हो गया. उनकी मौत के बाद भी अंतिम संस्कार में तीनों बेटियों में से कोई शामिल नहीं हुई. बेटियों ने 5100 रुपये ऑनलाइन भेजे और अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल पर दिखाने के अनुरोध.पर अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया वीडियो कॉल के जरिए दिखाई गई.

वृद्धाश्रम में बुजुर्ग: आखिरी सांस तक किया बेटियों का इंतजार,

छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के भीतर ही अवैध शराब कारोबार से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की गई है।जांच में पुष्टि होने के बाद आबकारी आयुक्त ने बालोद के आबकारी उप निरीक्षक आसाराम शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।वहीं, बालोद की सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलोफर जैन के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए शासन को पत्र भेजा गया है।आरोप है कि दोनों अधिकारी बालोद की शराब दुकानों से शराब लाकर धमतरी जिले में उसकी कालाबाजारी कर रहे थे।इधर,बलौदा बाजार में शराब की ओवररेट बिक्री के मामले में भी कार्रवाई करते हुए सर्किल प्रभारी पी. माधवराव को निलंबित कर दिया गया है। जांच में शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की पुष्टि हुई थी।

अवैध शराब कारोबार में उप निरीक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल और शराब घोटाला मामले में आरोपी रामगोपाल अग्रवाल को फिलहाल जेल में ही रहना होगा। न्यायिक रिमांड समाप्त होने पर आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उन्हें कोर्ट में पेश किया।सुनवाई के दौरान रामगोपाल अग्रवाल की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर अदालत ने राहत देने से इनकार करते हुए उसे खारिज कर दिया। इसके साथ ही उनकी न्यायिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।EOW के अधिवक्ता सौरभ पांडे ने बताया कि कोल और शराब घोटाला मामले में न्यायालय ने जमानत याचिका अस्वीकार कर दी है और आरोपी फिलहाल न्यायिक अभिरक्षा में ही रहेगा।यह मामला प्रदेश के सबसे चर्चित आर्थिक घोटालों में शामिल है, जिसकी जांच ईओडब्ल्यू द्वारा की जा रही है।

कोल-शराब घोटाला: रामगोपाल अग्रवाल को राहत नहीं,

दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र में हुए कांग्रेसी नेता उपसरपंच हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन नाबालिग सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि दो दिन पहले लूट की वारदात के दौरान उपसरपंच की हत्या की गई थी। वारदात के समय सभी आरोपी नशे की हालत में थे।आरोपियों ने लूट का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उपसरपंच की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

कांग्रेस नेता मर्डर केस, 3 नाबालिग समेत 4 आरोपी अरेस्ट

जाने माने कथा वाचक शादी के सवाल पर अक्सर जल्द खुशखबरी सुनाने की बात कहने वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री अब शादी के नाम से ही डरने लगे हैं। कथा के मंच से मजाकिया अंदाज में उन्होंने कुछ ऐसी ही बातें कहीं।उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आजकल तो बड़ा उलटा जमाना आ गया है। कोई किले पर ले जाकर धक्का दे देती है, कोई गर्दन दबाती है और कोई ज्यादा खटपट करे तो नीले ड्रम में भर देती है।धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमारी माता जी रोज लगी रहती हैं कि शादी कर लो, शादी कर लो। अब ऐसी खबरें देखकर हमें लगता है कि मान लो हमने शादी कर ली और पत्नी विचित्र निकली तो… जय बजरंग बली।

शादी से डरने  लगे है पंडित धीरेंद्र शास्त्री

रायपुर में बीएड छात्रा की उसके लिव-इन पार्टनर ने मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी युवती को मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की जानकारी मिलते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।मृतिका के घरवालों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान भारती नेताम और आरोपी की पहचान सावंत बघेल के रूप में हुई है। यह मामला मुजगहन थाना के बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है।वहीं खमतराई थाना क्षेत्र के WRS कॉलोनी के तालाब में मिली युवती की लाश की गुत्थी भी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतिका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी।

रायपुर में लिव-इन पार्टनर ने की गर्लफ्रेंड की हत्या

रायपुर में सोशल मीडिया पर माता सीता के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल कमेंट को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि वसीम नाम के एक सोशल मीडिया यूज़र ने माता सीता को लेकर कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्ट और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है तथा पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

माता सीता पर अभद्र टिप्पणी, सोशल मीडिया यूज़र पर FIR दर्ज

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments