राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी का भी किया विरोध, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और प्रधानमंत्री से माफी की मांग
तिल्दा-नेवरा-दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गिरफ्तारी के विरोध में तिल्दा-नेवरा शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दीनदयाल चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के छात्रों से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद भवन की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई कार्रवाई और छात्राओं के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अजितेश शर्मा,बलदाउ साहू ओम ठाकुर ,लक्ष्मी नारायण वर्मा,राहुल तेजवानी नीरज राठी, के कृष्णमूर्ति, सुनील सोनी, देव वर्मा, गोवर्धन यदु, सनत सेन, जितेंद्र सेन, अनिल सिंह, लाल शर्मा दुर्गेश नशीन, कैलाश गांधी, अनूप रवानी ,विक्रम वर्मा, गजानंद वर्मा, संतोष सक्सेना ,योगेंद्र पटेल, तोरण जांगड़े ,अनुराग पांडे हर्ष यादव , छोटू नवरंगे, लखन चौहान, राजेश वर्मा, हरि कोठारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए।

