स्टेशन चौक से दीनदयाल चौक तक निकाली रैली, “चंदा चोरों को सजा दो” के नारों से गूंजा शहर
तिल्दा-नेवरा-अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर तिल्दा-नेवरा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। तिल्दा-नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर में रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में विभिन्न तख्तियां थीं, जिन पर “राम मंदिर के चंदा चोरों को सजा दो”, “आस्था से खिलवाड़ बंद करो”, “सनातन का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारे लिखे हुए थे।
कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन चौक पर एकत्रित हुए, जहां से विरोध रैली प्रारंभ हुई। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दीनदयाल चौक पहुंची, जहां सभा आयोजित कर केंद्र और भाजपा पर तीखे आरोप लगाए गए।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने कहा कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित चोरी केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की आस्था पर गहरा आघात है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और संघ परिवार लगातार धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक उपयोग करते रहे हैं, जबकि अब भगवान के नाम पर जुटाई गई श्रद्धा और चढ़ावे की सुरक्षा भी नहीं कर पाए।
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान का अपमान, भगवान के नाम अंकित ईंटों को नालियों में लगाने जैसी घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं और अब राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि इस मामले के दोषियों की निष्पक्ष जांच कर उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाए, ताकि लोगों का मंदिर व्यवस्था और धार्मिक संस्थाओं पर विश्वास कायम रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के सनातन धर्मावलंबी इस घटना से आहत हैं। भले ही हर व्यक्ति खुलकर विरोध नहीं कर पा रहा हो, लेकिन लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर दोषियों को तत्काल जेल भेजने तथा मंदिरों में श्रद्धालुओं की आस्था और चढ़ावे की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक.जनक राम वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू, नारायण वर्मा, राहुल तेजवानी, ओम ठाकुर के कृष्णा मूर्ति, राम गिडलानी, नीरज राठी,.संतोष सक्सेना, आशा यादव, सुनील सोनी, सनद सेन पार्षद, पूर्व पार्षद मनोहर गेहानी , जितेंद्र सेन, हेमलाल साहू, दानी राम साहू, अनूप रवानी, कमलवर्मा , अनिल सिंह, विक्रम वर्मा , डिगेश्वर वर्मा, रेखा राम देवांगन, प्रशांत गुप्ता, लाला शर्मा, छोटू नवरंगे, हरि मारखंडे,विनोद सोनी ,योगेंद्र पटेल , नानक छाबडिया ,राजेश जेठवानी ,अमजद खान, नरेश मानिकपुरी , तारण डहरिया, भारत सेन,विक्की यादव आदि कांग्रेसनेता शामिल हुए

