वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को बोट पलट गई। हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे।
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें से 32 भारतीय थे। ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ।बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई।न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, छोटे बीच और कोरल रीफ डाइविंग के लिए मशहूर है। यहां पहुंचने के लिए पर्यटक आमतौर पर एन थोई बंदरगाह से बोट या स्पीडबोट किराये पर लेते हैं।

इस दुखद घटना के बाद सेही स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव के काम में जुट गया है. वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास वहां की सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए है, ताकि हादसे से जुड़ी हर जानकारी तुरंत मिल सके. लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भारतीय अधिकारी हर स्थिति पर नजर रख रहे हैं.
हादसे की खबर मिलते ही वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की. दूतावास ने अपने ट्वीट मेलिखा, “एक बेहद दुखद घटना में, कुछ घंटे पहले वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है. हादसे के सटीक विवरण कापता लगाया जा रहा है, स्थानीय अधिकारियों की तरफ से खोज और बचाव अभियान फिलहाल जारी है.”

मदद के लिए बने कंट्रोल रूम, जारी हुए ये नंबर्स
इंडियन एंबेसी ने बताया क्या यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।भारतीय दूतावास ने कहा कि हम स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद दी जा रही है।
इसके अलावा हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका हेल्पलाइन नंबर +84 91 308 9165 है. दूतावास ने साफ कहा है कि वे किसी भी तरहकी पूछताछ या मदद के लिए हर समय तैयार हैं.जानकारी के मुताबिक बोट में 32 भारतीय सवार थे, इनमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के टूरिस्ट

