छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गया। हेडमास्टर इस कदर नशे में धुत था कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था और स्कूल के बाहर जहां जूते-चप्पल बाहर रखे थे, वहीं जमीन पर लेट गया। हेडमास्टर ने बच्चों और ग्रामीणों से नशे की हालत में गाली-गलौज की।वहां मौजूद ग्रामीणों ने हेडमास्टर को समझाया तो कहने लगा फालतू बात नहीं करना। मुझसे बात मत करना। ग्रामीणों ने जब कहा वीडियो कलेक्टर के पास पहुंच जाएगा। इस पर हेडमास्टर धमकाते हुए कहा पटककर मारूंगा। क्या कर लोगे मेरा। ग्रामीणों ने हेडमास्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।जानकारी के अनुसार, नशे में धुत हेडमास्टर का नाम हरिनंदन सिंह है। वह रामानुजनगर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खोरखोरीपारा में हेडमास्टर के पद पर पोस्टेड हैं। सूरजपुर डीईओ ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है।

नशे में टल्ली होकर जमीन पर लुढ़के हेडमास्टर,सस्पेंड
अमेरिका की ओर से ईरान पर किए गए नए सैन्य हमलों ने न केवल मध्य पूर्व की अस्थिरता बढ़ा दी है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था खासकर भारत और चीन जैसे प्रमुख एशियाई देशों के निवेश और हित को भी गहरा झटका पहुंचाया है. अमेरिका की ओर से ईरान के चाबहार पोर्ट पर किए गए हमले में शाहिद बेहेश्ती पोर्ट टर्मिनल को नुकसान पहुंचा है. इस टर्मिनल में भारत का अरबों का निवेश है. वहीं अमेरिका ने चीन-ईरान को जोड़ने वाले एक रेलवे पुल को भी निशाना बनाया गया है. यह पुल तेहरान और ईरान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार, चीन के बीचव्यापार के अहम रास्तों को जोड़ता है. ईरान के बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी के दौरान रूस को माल भेजने के लिए भी इस रास्ते का इस्तेमाल किया जाता था.
ईरान में भारत-चीन पर ‘अटैक’, US स्ट्राइक में शाहिद टर्मिनल तबाह
सीतापुर थाना क्षेत्र के देवगढ़ मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (NH-43) पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलते हाइवा में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आग की लपटों और धुएं के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय तक यातायात बाधित रहा।सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
अंबिकापुर: चलते हाइवा में अचानक लगी
सोशल मीडिया का दौर है. इन दिनों पत्नी या मंगेतर के हाथों मारे जा रहे पतियों की खबरें सुर्ख़ियों में हैं. खासकर जब से पुणे की सिया की कहानी सामने आई है सोशल मीडिया पर AI जनरेटेड ऐसे वीडियो या रील्स की बाढ़ सी आ गई है. रील बनाने वाले चुन-चुन कर ऐसे क़ातिल कैरेक्टर को एक ही फ्रेम में क़ैद करने पर तुले हुए हैं. ऐसे ज़्यादातर रील या वीडियो में जो चेहरे सबसे नुमायां हैं वो हैं मुस्कान, सोनम, निकिता, प्रियंका, सिया और रूबी के बेशक ये सारे वीडियो या रील मज़ाक में बनाए गए हैं, लेकिन जाने अनजाने इस रील में एक बेहद ख़ास बात छुपी है. इनमें से एक दो को छोड़ दें तो बाकी जितने भी ये चेहरे आप देख रहे हैं उन सब के कत्ल का अंदाज और आइडिया एक दूसरे से बिल्कुल जुदा था.
बेहोश किया, नहर में फेंका और कहानी खत्म.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बहुचर्चित फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट केस की जांच अब पूरी हो चुकी है। खुद को एमबीबीएस, एमआरसीपी और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट बताने वाला आरोपी डॉ. नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव अपोलो अस्पताल में कंसल्टेंट बनकर मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी करता रहा। जांच में फर्जी नाम, संदिग्ध डिग्री और पहचान पत्रों का एंगल भी सामने आया।पुलिस ने आरोपी डॉ. नरेन्द्र के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दिया है, जबकि पर्याप्त आपराधिक साक्ष्य नहीं मिलने पर अपोलो प्रबंधन को क्लीन चिट देते हुए कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है। उधर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के परिजनों ने इस जांच पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की CBI जांच की मांग की है।
फर्जी डॉक्टर नाम बदलकर करता रहा ऑपरेशन:27 मौतें हुईं,
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आरक्षक की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आईसी मार्ट के संचालक ने उस पर कॉस्मेटिक सामान की चोरी करने का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए की डिमांड की। चोरी का नोट भी लिखवा लिया।जिससे परेशान होकर पूजा सिंह (17) ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगा ली। उसने लिखा है कि, मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है। अब छात्रा को न्याय दिलाने के लिए पुलिस परिवार के लोगों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया है।परिजन और पुलिस परिवार के सदस्यों ने आईसी मार्ट संचालक के खिलाफ FIR और गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। पुलिस ने मामले में संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं, बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
चोरी के आरोप के बाद आरक्षक की बेटी ने लगाई-फांसी
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अलग-अलग घटनाओं में विषैले सांपों के डंस का शिकार हुए पांच बच्चों का इलाज किया गया। इनमें किसी बच्चे को करैत, किसी को कोबरा और किसी को रसेल वाइपर ने काट लिया था। सभी की हालत गंभीर थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। इलाज के बाद सभी बच्चों को बुधवार को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी दो सगे भाई वीर कुमार (7) और लाकेश राठिया (12) को रात में सोते समय करैत ने गर्दन पर काट लिया था। सुबह तक दोनों के शरीर में जहर फैल चुका था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी।वहीं, सक्ती जिले के हसौद निवासी मंजू (7) को कोबरा ने पैर में काट लिया था, जिससे उसके पैर में गंभीर सूजन और फफोले पड़ गए। रायगढ़ निवासी हितेश ढंगर (5) को रसेल वाइपर ने डंस लिया, जिससे शरीर में रक्तस्राव और खून के थक्के बनने की समस्या शुरू हो गई।इसके अलावा, कलमी निवासी हर्षित प्रजापति (7) को भी सोते समय करैत ने काट लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सभी बच्चों को अलग-अलग समय पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांजगीर-चांपा जिले में तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग का शव गुरुवार को महानदी में मिला। बिर्रा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी 64 वर्षीय साहेबलाल पटेल 7 जुलाई से लापता थे। ग्रामीणों की सूचना पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।पुलिस ने मृतक की पहचान बसंतपुर निवासी साहेबलाल पटेल (64) पुत्र मलेछराम पटेल के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि साहेबलाल 7 जुलाई की शाम घर से नहाने के लिए निकले थे। नदी किनारे उनकी साइकिल पड़ी मिली थी, जिसके बाद से परिवार और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे।गुरुवार को किकिरदा गांव के पास महानदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने साहेबलाल पटेल के रूप में की।बिर्रा थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

