ग्रामीणों और परिजनों में भारी नाराजगी, नशेड़ी हेडमास्टर पर कड़ी कार्रवाई की मांग
सूरजपुर। जिले के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के हेडमास्टर कथित रूप से शराब के नशे में पहुंचे और स्कूल परिसर में ही जमीन पर सोते हुए दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद ग्रामीणों और विद्यार्थियों के परिजनों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि हेडमास्टर नशे की हालत में स्कूल पहुंचे, जिससे विद्यालय की व्यवस्था प्रभावित हुई और बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे तथा संबंधित हेडमास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
परिजनों का कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी है, उसका इस तरह नशे की हालत में स्कूल आना बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला है। उन्होंने शिक्षा विभाग
से तत्काल जांच कर दोषी हेडमास्टर को निलंबित करने की मांग की है।फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

