तिल्दा नवरा ;बुधवार को तिल्दा नेवरा के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयां लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह बंद केमिस्ट संगठनों (AIOCD) के आह्वान पर आन लाइन फार्मेसी और भारी छुट के विरोध में जिला दवा विक्रेता संघ के बैनर तले किया गया।हालांकि, गंभीर मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए अस्पतालों के भीतर संचालित होने वाली मेडिकल दुकानें और आपातकालीन सेवाएं खुली रही ।
तिल्दा नेवरा मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम लाल तेजवानी ने बताया- देशभर में केमिस्ट संगठनों द्वारा ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद करने और नकली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण की भी मांग की गई है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन बिक्री और बड़े कॉरपोरेट डिस्काउंट से छोटे मेडिकल व्यवसायी प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही, नकली दवाइयों पर सख्ती से कार्रवाई कर मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।
बंद को चेंबर के द्वरा समर्थन दिया गाया था तिल्दा नेवरा के मेडिकल व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर इन मांगों के समर्थन में सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।