आज 21 मई2026 का राशिफल
मेष राशि-
वृषभ राशि
मिथुन राशि
कर्क राशि
सिंह राशि
आज सोच-समझकर कदम बढ़ाना ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नए काम में जल्दबाज़ी करने से बचें और हर व्यक्ति को पहचानकर ही भरोसा करें। नौकरी बदलने का विचार सकारात्मक परिणाम दे सकता है। बचत योजनाओं में निवेश करने का अच्छा समय है। संतान की ओर से मिली खुशखबरी आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएगी
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए नई पहचान और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है। आपके काम की तारीफ होगी और नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने की आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से रुका सरकारी काम पूरा होने से राहत मिलेगी। परिवार में किसी की पुरानी बीमारी चिंता बढ़ा सकती है, जिससे भागदौड़ बनी रहेगी।
तुला राशि
आज आलस्य आपके लिए सबसे बड़ी रुकावट बन सकता है। कामों को टालने की आदत आगे परेशानी बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ शॉपिंग या घूमने का प्लान मन को खुश करेगा, लेकिन खर्च सोच-समझकर करें। प्रॉपर्टी के मामलों में सतर्क रहें, क्योंकि धोखे की संभावना है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज सफलता की राह पर आपके कदम तेजी से बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ बिताया गया समय तनाव कम करेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियाँ मिलेंगी, लेकिन धैर्य से आगे बढ़ना होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और सही जगह निवेश करने से भविष्य मजबूत होगा। आप अपनी सोच और लाइफस्टाइल में भी सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि
आज का दिन खुशी और मौज-मस्ती से भरा रह सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में लापरवाही आपके साथियों को नाराज कर सकती है, इसलिए फोकस बनाए रखें। आत्मविश्वास के साथ लिया गया फैसला सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और लंबी यात्रा से फिलहाल बचें।
मकर राशि
आज धन और समृद्धि में बढ़ोतरी के संकेत हैं। बिजनेस की योजनाएँ उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकती हैं। नई पार्टनरशिप और घर खरीदने का सपना भी आकार ले सकता है। संतान से किया गया वादा पूरा करना जरूरी होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए मेहनत जारी रखें।
कुंभ राशि
आज मेहनत और नए आइडिया आपकी सफलता की चाबी बन सकते हैं। बिजनेस में नई सोच आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा पुराना मामला सुलझने से राहत मिलेगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। परिवार में शादी-विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। अपनों के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
मीन राशि
आज पारिवारिक उलझनें आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकती हैं। भाई-बहनों के बीच छोटी बातों पर तनाव बढ़ सकता है। संतान का व्यवहार भी चिंता का कारण बनेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपके खिलाफ चाल चल सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बैंकिंग या फाइनेंस से जुड़े लोगों को मेहनत का शानदार फल मिलेगा और उनकी तारीफ भी होगी।

