Homeछत्तीसगढ़जीजा ने सालियों पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरी की हालत...

जीजा ने सालियों पर की फायरिंग, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

रायपुर-राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में जीजा ने अपनी दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में एक युवती की मौत हो गई वहीं, दूसरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, आरोपी ने  घरेलू विवाद के चलते गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही DCP और पंडरी पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई  है, जहां पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा इलाके की पॉश कॉलोनी उषा प्राइड में एक बाउंसर ने अपनी ही सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। आरोपी के पास लाइसेंसी पिस्टल थी और वारदात को अंजाम देने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी जितेंद्र वर्मा

घटना रायपुर कमिश्नरेट के पंडरी थाना क्षेत्र की है, जहां मोवा इलाके में स्थित उषा प्राइड अपार्टमेंट गोलियों की आवाज से दहल उठा। जानकारी के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। आरोपी का अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन गीतांजलि वर्मा के घर पहुंची और बाद में दूसरी बहन के घर चली गई।

बताया जा रहा है कि रात में आरोपी जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। गुस्से में आरोपी पिस्टल लेकर अपनी सालियों के घर पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा। जब दोनों बहनों ने बताया कि बच्चा वहां नहीं है और उसे लौट जाने के लिए कहा, तब आरोपी आपा खो बैठा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

फायरिंग के दौरान एक गोली गीतांजलि वर्मा के माथे पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी वर्मा के पेट में लगी, जिसे गंभीर हालत में डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी को बच्चे से नहीं मिलने देने और पारिवारिक विवाद के चलते गुस्सा आया, जिसके बाद उसने ससुराल पहुंचकर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments