Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की महिला अधिकारी से फोन पर सेक्स की डिमांड की गई है। आरोप है कि अज्ञात नंबर से कॉल आया, शख्स महिला से उनके निजी जीवन के बारे में पूछने लगा। उससे संबंध बनाने की बात कही। महिला ने विरोध किया तो गाली-गलौज की। इसके बाद व्हाट्सऐप पर अपनी न्यूड फोटो भी भेजी।महिला अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अश्लील कॉल करने और आपत्तिजनक फोटो भेजने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने आपत्तिजनक बातें करते हुए पीड़िता के निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे और सेक्स की डिमांड की।

महिला अफसर से सेक्स की डिमांड

सरगुजा जिले के मेंड्राकला क्षेत्र स्थित खर्रा नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है नदी में  नहाने गए चाचा-भतीजे की डूबने से मौत हो गई। उनके साथ गया एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मायापुर चांदनी चौक निवासी अमन कुमार 19साल  और उज्जवल दीप भराती 17साल अपने साथी समर्थ सोनी के साथ नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों युवक डूबने लगे। लोगों की मदद से तीनों को नदी से बाहर निकाला गया। लेकिन  तब तक अमन  और उज्जवल दीप की मौत हो चुकी थी मृतक चाचा-भतीजे है । वहीं, समर्थ सोनी को गंभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

 खर्रा नदी: नहाने गए चाचा-भतीजे डूबे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है,  यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप के मैनेजर पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर करीब 1 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए हैं। ये पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की आलाधिकारी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, विनीत सोनी नामक ज्वेलर का मैनेजर तिल्दाडीह स्थित दुकान बंद कर जेवरात लेकर दूसरी ब्रांच खरोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 2 से 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने रोक कर तलवार से हमला कर दिया।करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।  हमले में मैनेजर बुरी तरह घायल हो गया है।.

रायपुर राजधानी के खरोरा मार्ग पर दिनदहाड़े बड़ी लूट

धार जिले के पीथमपुर सेक्टर एक में बोरिंग मशीन गाड़ी की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ तीन मजदूरों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार तड़के गवला गांव में हुआ। दरअसल,छत्तीसगढ़ निवासी तीनों मजदूर रामचरण पिता मेघनाद 56 साल निवासी खरधाढ़ी, भानुप्रताप 19 साल ग्राम सोनगेरसा और अरविंद 22साल करमापार गाड़ी के नीचे सो रहे थे। ड्राइवर ने ट्रक को रिवर्स किया, तभी पिछला टायर मजदूरों पर चढ़ गया। पुलिस के अनुसार, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल का काम चल रहा था। काम के बाद थके हुए मजदूर  छत्तीसगढ़ निवासी बोरिंग मशीन वाहन के साथ चलने वाली सपोर्टिंग एयर गाड़ी  के नीचे आराम करने के लिए लेट गए, तभी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को रिवर्स कर दिया। और तीनो की मौके पर ही मौत हो गई। ती

छत्तीसगढ़ के 3 मजदूरों को बोरवेल-मशीन ने कुचला, मौत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के दर्रीपारा स्थित प्राइवेट संकल्प हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा हुआ। जनरेटर में डीजल भरते समय महिला गार्ड अनिशा तिग्गा (27) का दुपट्टा पंखे में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर में गहरी चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।दरअसल, अनिशा तिग्गा पिछले करीब 2 वर्षों से अस्पताल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थी। परिजनों का आरोप है कि उसे बिना सुरक्षा इंतजाम के जनरेटर में डीजल भरने भेजा गया, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।पोस्टमॉर्टम के बाद शव मिलने पर परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर करीब 3 घंटे तक चक्काजाम किया।

संकल्प हॉस्पिटल के जनरेटर में दुपट्टा फंसा.महिला गार्ड की मौत

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई। लेकिन, पुलिस की सजगता से बड़ी घटना टल गई। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस जांच में सामने आया कि बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया। फिर कार में बैठा लिया। जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई।फ़िलहाल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है,

पद्मश्री फूलबासन बाई की किडननैपिंग

धमतरी जिले में दो दंतैल हाथियों का विचरण देखा गया है। लगभग तीन महीने बाद हाथियों की आमद से नगरी वन परिक्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र के कई गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है।नगरी-जबर्रा मार्ग पर दो दंतैल हाथी सड़क पार करते हुए देखे गए, जिसका वीडियो एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। हाथियों की लगातार हलचल नगरी रेंज के तुमबहरा क्षेत्र में बनी हुई है।वन विभाग ने तुमबहरा, मटियाबहरा, चारगांव, भैंसामुड़ा, संबलपुर, अमाली, छिपली और गोरेगांव सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है।

धमतरी में दो दंतैल हाथियों का विचरण

मध्यप्रदेश के खंडवा में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान किसान पिता-पुत्र ने कलेक्टर को ‘बिकाऊ’ कह दिया। दोनों हंगामा करने लगे। जिसके बाद प्रशासन ने किसान पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि दोनों मारपीट की स्थिति बना रहे थे, इसलिए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जेल में दोनों सुरक्षित हैं। करीब 6 घंटे बाद रात में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। घटना के विरोध में कांग्रेस ने धरना भी शुरू किया।छैगांवमाखन क्षेत्र के ग्राम बरूड़ निवासी किसान रामनारायण कुमरावत अपने बेटे श्याम कुमरावत के साथ कलेक्टर सभागार में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर ऋषव गुप्ता के सामने जमीन से जुड़े रास्ते के विवाद का मुद्दा रखा।

जनसुनवाई;कलेक्टर को ‘बिकाऊ’ कहा, किसान पिता-पुत्र को जेल

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम ने मंगलवार को खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया।अरुण जेटली मैदान पर दिल्ली ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। चेन्नई ने 156 रन का टारगेट 17.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। संजू सैमसन ने 52 गेंद पर नाबाद 87 रनों की पारी खेली।दिल्ली के लिए समीर रिजवी ने नाबाद 40 रन की पारी खेली। उनके अलावा, ट्रिस्टन स्टब्स 38, पथुम निसांका 19, नीतीश राणा 15, आशुतोष शर्मा 14, करुण नायर 13 और केएल राहुल 12 रन बनाए। रिजवी और स्टब्स के बीच छठे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

PL में चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से हराया

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और सुसाइड करने की धमकी देता रहा। करीब ढाई घंटे तक पति का हाईवोल्टेज ड्रामा चला। पत्नी के घर लौटने की हामी भरने के बाद ही वह नीचे उतरा।मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पति का नाम मुकेश सांडे (34) है, जो कि पत्नी के साथ ग्राम करमंदी में रहता है। पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके बुंदेली चली गई थी। वहीं अब इस ड्रामें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।दरअसल, मुकेश शराब पीने का आदी है। दो-तीन पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था , जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, मुकेश ने उसे मनाने की कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इससे परेशान होकर सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।

150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments