माचार क्रमांक 2
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा काआज तिल्दा आगमन ,जगह जगह होगा स्वागत
,फोटो .01
हरिभूमिन्यूज़<< ।तिल्दा नेवरा
नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का आज तिल्दा आगमन हो रहा है। लक्ष्मी वर्मा के नगर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है । कार्यकर्ताओं ने स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी है। तिल्दा पहुंचने पर सर्वप्रथम जनपद कार्यालय के सामने बाजे गाजे के साथ जनपद सदस्यों के द्वारा स्वागत किया जाएगा। यहां से वह एक खुली जीप में सवार होकर रैली की शक्ल में शहर का भ्रमण करते हुए स्टेशन चौक पहुंचेगी जहां व्यापारी संघ के द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगाl हेमू कालानी चौक के बाद विकास कोटवानी के निवास के सामने लक्ष्मी बघेल का आतिशी स्वागत होगा । पश्चात पंजवानी निवास के सामने भी लक्ष्मी पटेल जी का स्वागत किया जाएगा । स्टेशन चौक तिल्दा से लेकर नेवरा तक लगभग 15 स्थान पर उनका स्वागत होगा। उनके आगमन को लेकर शहर में भाजपा के झंडे और फ्लेक्स भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा पूर्व विधायक को लेकर प्रमोद शर्मा भी शामिल होंगे भाजपा नेता दीपक शर्मा विकास कोटवानी राम पंजवानी सुंदर दास पंजवानी रमेश अग्रवाल शहर महामंत्री सुरेश मंडल सौरभ जैन ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की हैl

