Homeशिक्षाडेढ़ साल में पत्नी के 3 अफेयर और प्राइवेट वीडियो... 19 पन्नों...

डेढ़ साल में पत्नी के 3 अफेयर और प्राइवेट वीडियो… 19 पन्नों का नोट छोड़कर जान देने वाले इंजीनियर की कहानी

ये दर्दनाक कहानी हैदराबाद से सामने आई है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जान देने से पहले 19 पन्नों का नोट छोड़ा, जिसमें पत्नी के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, प्राइवेट वीडियो और अपनी परेशानी का जिक्र किया है. इस पूरे मामले को लेकर हालांकि जांच चल रही है. इंजीनियर ने जो आरोप लगाए हैं, वे हैरान कर देने वाले है.

कभी उसने भी सपने देखे होंगे. एक घर, एक साथी, कुछ खुशियां और एक लंबा साथ. जिंदगी ठीक चल रही थी. नौकरी अच्छी थी, फ्यूचर सेफ था और रिश्ते को लेकर उम्मीदेभी कम नहीं थीं. लेकिन जब हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी जिंदगी खत्म की, तो पीछे सिर्फ सवाल नहीं छोड़े, बल्कि 19 पन्नों में दर्ज एक ऐसा दर्दछोड़ा, जिसने हर किसी को झकझोर दिया.

पुलिस के मुताबिक, इंजीनियर ने जान देने से पहले जो नोट लिखा, उसमें अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए. उसने दावा किया कि पिछले डेढ़ साल के दौरान उसकी पत्नी के तीन अलग-अलग लोगों से संबंध रहे. यह बात उसके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी.

नोट में उसने लिखा कि इन रिश्तों में से एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी के साथ प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया, खासतौर पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया. वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति के हजारों थे. जिस रिश्ते को आपने भरोसे से सींचा हो, उसके सबसे निजी पल सोशल मीडिया पर तैरते दिखें- किसी भी व्यक्ति के लिए यह गहरा आघात हो सकता है.

इंजीनियर ने अपने नोट में लिखा कि उसे पत्नी के कथित रिश्तों की जानकारी तब हुई, जब उसने ये वीडियो देखे. उस पल शायद उसकी दुनिया ही बदल गई. जिस व्यक्ति पर.उसने सबसे ज्यादा भरोसा किया था, उसी से जुड़ी बातें अंदर तक तोड़ गईं. उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी के कथित प्रेमियों में से एक कई बार उसके घर आया, जबवह घर पर नहीं होता था. यह बात उसे लगातार परेशान करती रही.

नोट में उसने लिखा कि उसने अपनी पत्नी को हर सुख-सुविधा देने की कोशिश की. उसकी हर जरूरत पूरी की. कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी. लेकिन बदले में उसे जो मिला, उसने उसकी पूरी दुनिया उजाड़ दी.करीबी लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह काफी तनाव में था. हालांकि उसने अपने मन की बात किसी से खुलकर शेयर नहीं की. लेकिन 19 पन्नों का वह नोट बताता है कि वह लंबे समय से तनाव में था. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है. उसमें लगाए गए सभी आरोपों- चाहे वे अफेयर से जुड़े हों या प्राइवेट वीडियो वायरल होने से- हर पहलू की गहन जांच होगी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments