तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा का 03 मई को तिल्दा नेवरा क्षेत्र में प्रथम आगमन हो रहा हैं, स्वागत कार्यक्रम की समीक्षा बैठक भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा द्वारा ली गई। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ में क्षेत्र विधायक और छत्तीसगढ़ शासन में मंत्री टंकाराम वर्मा उपस्थित रहेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में सर्वप्रथम तिल्दा नेवरा नगर के नगर प्रवेश द्वार से जनपद पंचायत कार्यालय प्रवेश द्वार, पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक, स्टेशन चौक, शहीद हेमू कल्याणी चौक, विकास कोटवानी के निवास , राम पंजवानी भवन के पास, पूज्य सिंधी पंचायत भवन, अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, श्री परशुराम भवन, राठी डेलीनीड्स होते हुए गांधी चौक मेरा में सभा के साथ समापन होगा।
इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में चिचोली तारासीव, बहेसर, तुलसी होते हुए रैली तिल्दा नेवरा पहुंचेगी। स्वागत रैली का नेतृत्व भाजयुमो की मोटर साइकिल रैली से होगा। वही शहर में भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नरसिंह वर्मा द्वारा स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने तैयारी की जा रही है।भाजपा नेता महेश अगवाल ,भाजपा जिला मंत्री विकास कोटवानी ,दीपक शर्मा लख्मीचंद नागवानी ,भाजपा शहर महामंत्री सुरेश मंडल ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ एव शहर वासियो से कार्यक्रम शामिल होकर स्वागत की अपील की है ..

