रायपुर: सीजीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नवा रायपुर स्थित मंत्रालय से 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे.
कहां देख सकेंगे रिजल्ट
10वीं 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइटों results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर देख सकते हैं. यहां से वे अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
10वीं 12वीं बोर्ड में कितने छात्रों ने दी परीक्षा ?
छत्तीसगढ़ में इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दी आज रिजल्ट घोषणा की जानकारी, दोपहर ढाई बजे रिजल्ट होगा डिक्लेयर
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया में आज रिजल्ट घोषणा की जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा कि 10वीं 12वीं के छात्रों और उनके अभिभावकों के इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई है. दोपहर ढाई बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे.
शिक्षा मंत्री छात्रों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी.

