छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में तांदुला नहर में नहाते समय पिता, बेटी और एक रिश्तेदार बच्ची तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने पिता का शव बरामद कर लिया है, जबकि 12 साल की बेटी की तलाश जारी है।वहीं, रिश्तेदार बच्ची को मौके पर मौजूद लोगों ने कूदकर बचा लिया।.ग्राम धोबनपुरी के यमन गंजीर 35 साल बेटी पल्लवी गंजीर के साथ अपने ससुराल पीपरछेड़ी गांव में शादी समारोह में आए थे। वे अपनी बेटी और रिश्तेदार बच्ची दामिनी साहू के साथ पास की तांदूला नहर में नहाने गए।नहाने के दौरान तीनों गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं लगा पाए और पानी में बहने लगे।एक बच्ची को समय रहते बचा लिया। जबकि यमन और उनकी बेटी पल्लवी कुछ ही देर में पानी में बहकर नजरों से ओझल हो गए।
बालोद के तांदुला नहर में बाप-बेटी समेत 3 बहे
जगदलपुर जिले के रेटावंड गांव में धर्मांतरण के शक को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों ने ओडिशा से आए पास्टर किशोर बत्रा और उनकी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में चर्चा बढ़ गई है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर समझाइश दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण;ओडिशा के पास्टर की बस्तर में पिटाई
आईटी एक्ट से जुड़े एक मामले में आरोपी को पकड़ने असम गई छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथ कथित बदसलूकी और रिश्वत मांगने के आरोप सामने आने के बाद गुवाहटी पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस की टीम आईटी एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में असम पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई में कथित अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने आ गई। गुवाहाटी पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम में शामिल छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मियों पर गुवाहटी में FIR
रायपुर, 28 अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में धन शोधन मामले की जांच में तलाशी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को कथित तौर पर रोकने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईडी के रायपुर आंचलिक कार्यालय के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर सोमवार रात अभनपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि कथित आरोपी सत्यनारायण गांधी और उनके बेटे जय प्रकाश गांधी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 (सरकारी कर्मचारी को उसके कर्तव्य के निर्वहन में जानबूझकर बाधा डालना) और धारा 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत केस दर्ज किया गया है।
तलाशी के दौरान ईडी अधिकारियों को रोकने के आरोप
हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम का इंतज़ार आज समाप्त हो जाएगा दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएँ निहित हैं।शिक्षा मंत्री यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि इंतजार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं। आज दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल केपरीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे।
आज जारी होंगे सीजी बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट,
सोने और चांदी के भाव में अचानक से बड़ी गिरावट आई है. भारतीय कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव तेजी से गिरे हैं. शाम के करोबार के दौरान चांदी करीब 7000 रुपये गिर गई. इसी तरह, 10 ग्राम सोने का फ्यूचर रेट भी गिरा है. कमोडिटी मार्केट में सोने-चांदी के भाव में यह गिरावट, ईरान-अमेरिका तनाव और होर्मुज खोलने की चर्चा के बीच आई है. ऐसे में यह संकेत दिख रहा है कि ग्लोबल मार्केट में कुछ तो हलचल चल रही है. मंगलवार की रात करीब 7.45 बजे कमोडिटी मार्केट MCX पर 3 जुलाई फ्यूचर के लिए 1 किलो चांदी की कीमत 2.40 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई थी, जो 6900 रुपयेसे ज्यादा या 3 फीसदी की गिरावट है. इसी तरह, 5 जून फ्यूचर के लिए सोने का भाव भी 1.70 फीसदी या 2500 रुपये टूटकर 1.49 लाख रुपये पर आ गया.
अचानक क्या हुआ?7000 रुपये सस्ती हुई चांदी सोना बिखरा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर युवक-युवतियों के रोमांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आगे बैठा युवक स्कूटी चलाते दिखाई दे रहा है, जबकि पीछे बैठे युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो रतनपुर नेशनल हाईवे का बताया जा रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं। बीच सड़क पर चलती गाड़ी में युवक-युवती रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ट्रैफिक ASP रामगोपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। चलती स्कूटी पर इस तरह रोमांस करना अशोभनीय है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। इसके बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर चलती स्कूटी में गले लगकर बैठे कपल
पंजाब किंग्स को IPL 2026 में पहली हार मिली। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की और 19.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में टॉस हारकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट पर 222 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 30 रन का योगदान दिया।223 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने पावरप्ले में तेज शुरुआत करते हुए 84 रन बना लिए। वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों पर 43 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों पर 51 रन की फिफ्टी लगाई। डोनोवन फरेरा ने 52 रन की नाबाद पारी खेली।
पंजाब IPL 2026 में पहला मैच हारी
रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पुरुषोत्तमपुर के जंगल में सुबह एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच उबल्क सिंह के घर कुछ मेहमान आए हुए थे वो सुबह जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर महुआ के पेड़ पर लटके एक शव पर पड़ी।सरपंच ने तुरंत गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृत युवती की पहचान ग्राम देवीगंज निवासी पूनम के रूप में हुई है, जो दीप नारायण अगरिया की बेटी थी। बताया जा रहा है कि पूनम सोमवार शाम करीब 4 बजे से अपने घर से लापता थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
जंगल में युवती का शव पेड़ से लटका मिला
छत्तीसगढ़ सरकार ने ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए अचल सम्पति की रजिस्ट्रीपर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में लिया गया यह निर्णय प्रदेश में सुशासन और जनहितकारी नीतियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस पहल के तहत अब अचल संपत्ति के अंतरण विलेखों के पंजीयन पर बाजार मूल्य के आधार पर लगाया जाने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।सीएम साय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनता के जीवन को सरल और किफायती बनाना है।

