Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

दुर्ग में एक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का एक एआई जनरेटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी जताई है।कांग्रेसी नेताओं ने एआई जनरेटेड वीडियो के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एसपी से दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं कांग्रेसियों ने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।एआई से जनरेट की गई वीडियो में वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया एक-दूसरे के साथ डेट करते नजर आ रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर भूपेश और सौम्या की आपत्तिजनक वीडियो:
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में न्यूड पार्टी की तरह ही 26 अप्रैल को स्ट्रेंजर मीटअप पार्टी की जमकर तैयारी चल रही थी। मामले में बजरंग दल के विरोध के बाद जब नुक्कड़ कैफे संचालक को इस कार्यक्रम की जानकारी मिली, तो उन्होंने बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम को आयोजित करने से मना कर दिया। नुक्कड़ कैफे संचालक की ओर से आयोजन कैंसिल करने के बाद भी सोशल मीडिया पर कार्यक्रम का प्रचार जोरों पर है। दूसरी ओर बजरंग दल ने इवेंट कंपनी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल पर इसका कड़ा विरोध जताया है। आयोजनकर्ताओं के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  पदाधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो वे अपने स्तर पर इसका विरोध करेंगे ।
रायपुर में ‘न्यूड पार्टी’ के बाद ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ की तैयारी

छत्तीसगढ़ में आज भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग कार्यक्रम आयोजित की गई थी। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय समेत प्रदेश के कई BJP नेताओं का जमावड़ा रहा। सभी अपने घर से टिफिन लेकर पहुंचे थे। BJP नेताओं ने एक दूसरे से अपना-अपना टिफिन शेयर किया।इस दौरान सबकी नजरें मुख्यमंत्री  की टिफिन पर टिकी हुई थी, कि प्रदेश के मुखिया क्या लेकर आएं है? जब सीएम साय ने टिफिन खोला तो भजिया-चटनी देख सभी हैरान रह गए। नेताओं ने बड़े चाव से शानदार लजीज व्यंजन का स्वाद लिया। नेताओं के मन में चल रहा था कि मुख्यमंत्री के टिफिन में कुछ स्पेशल होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था।टिफिन मीटिंग का मुख्य उद्देश्य बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करना, संगठन को मजबूत बनाना और जनता से जुड़ना है।

टिफिन लेकर भाजपा की बैठक में पहुंचे सीएम साय,

छत्तीसगढ़ के भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत मिर्गी ग्राम में असामाजिक तत्वों के उत्पात से गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।गांव के ही कुछ गुंडा प्रवृत्ति के लोगों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब इन उपद्रवियों ने गांव के उपसरपंच रोशन लाल साहू और महिला कमांडो राजकुमारी वर्मा को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने उनके घर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया बल्कि खुलेआम धमकियां भी दीं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उपद्रवी अपने हाथों में डंडा, लोहे की रॉड और सब्बल लेकर पहुंचे थे और उन्होंने घर के दरवाजे को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया।  और पेट्रोल डालकर घर में आग लगाने की बात कही।

उपसरपंच और महिला कमांडो को मारने, जलाने की धमकी

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता रवि चंद्रवंशी को रेप केस में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 मई को रवि की शादी होने वाली थी। वह शादी का कार्ड बांट रहा था, पुलिस ने उसे रायपुर से पकड़ा है। उसकी गर्लफ्रेंड ने कवर्धा महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत की थी, FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।। रवि कवर्धा जिला किसान कांग्रेस संघ का अध्यक्ष है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, वो और रवि 10 साल से रिलेशन में थे। उसने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। 26 अप्रैल को पुलिस उसे रायपुर से पकड़कर अपने साथ कवर्धा ले गई। रवि चंद्रवंशी पहले जोगी कांग्रेस में था और पंडरिया विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुका है। करीब 2 साल पहले कांग्रेस में वापसी के बाद उसे किसान कांग्रेस संघ में पद मिला था।

खुद की शादी का कार्ड बांट रहा कांग्रेस नेता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर मासूम बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश हुई है। आरोपी 5 साल की बच्ची को दुकान में चॉकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को समय रहते बचाया और तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया।इसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर आरोपी की मौके पर ही पिटाई कर दी। उसे थप्पड़ और लात-घूंसों से पीटा गया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।बता दें कि 14 दिन पहले ही उतई क्षेत्र में 5 साल की मासूम से रेप की घटना सामने आई थी। आरोपी ने बच्ची को बोरी में भरकर घर के पीछे खंडहर के करीब कुएं के पास फेंक दिया था।

मासूम से रेप की कोशिश, युवक की लात-घूंसों से पिटाई,

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाकर मैच टाई किया। आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी ने छक्का लगाकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।सुपर ओवर में कोलकाता की ओर से सुनील नरेन ने गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को 1 रन पर रोका और दो विकेट झटके। इसके जवाब में कोलकाता से रिंकू सिंह ने चौका लगाकर जीत दिलाई।इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर 83 रन बनाए। उन्होंने फील्डिंग में 5 कैच लपके। रिंकू ने सुपर ओवर में ऐडन मार्करम का कैच लिया। उन्होंने रोवमन पॉवेल का बाउंड्री पर उछाला हुआ कैच लपका।

कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर

मोहला-मानपुर -मोहला-मानपुर जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है…बताया जा रहा है कि बीटेझर और पैंदुर के बीच ग्रामीणों से भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई…और सीधे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी…हादसा इतना भयानक था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि करीब 13 लोग घायल हो गए हैं…छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहें है,आए दिन रोड एक्सीडेंट में कई लोग अपनी जान गवां रहें है। आज भी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी है । इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई घायल है।घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई…स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया…

तेज रफ्तार पिकअप,गड्ढे में गिरी 2 महिलाओं की मौत

कोरबा में कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर कसनिया के पास एक सड़क हादसे में तीन दोस्त घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायलों का इलाज जारी है।यह घटना देर शाम की है। दर्री पुलिस थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती निवासी 22 वर्षीय प्रवेश यादव अपने दो दोस्तों के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर कटघोरा के आगे सुतर्रा में एक दोस्त की शादी में शामिल होने गया था।शादी से लौटने के दौरान रात में कसनिया मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक का हैंडल वाहन से टकराया और तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

कोरबा में बाइक सवार तीन दोस्तों को ट्रेलर ने कुचला
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments