Homeछत्तीसगढ़“जशपुर में बड़ा विमान हादसा! आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, जंगल...

“जशपुर में बड़ा विमान हादसा! आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, जंगल में लगी भीषण आग”

जशपुर “छत्तीसगढ़ के जशपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक प्राइवेट विमान के क्रैश होने की सूचना मिल रही है। इस हादसे में पायलट सहित एक अन्य के मारे जाने की खबर है .बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर इलाके के आरा पहाड़ से टकरा गया… हादसे के बाद पहाड़ी क्षेत्र में आग की लपटें उठती देखी जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो चुकी हैं… और इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है…”हलाकि हमारा ये फोटो AI जनरटेड है लेकिन अन्य वीडियो भी फमने आया है ,

“जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट विमान आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और कुछ ही देर में पहाड़ से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और हादसे में कितनी जनहानि हुई है।
सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूर से पहाड़ी इलाके में आग जलती हुई दिखाई दे रही है।”

“फिलहाल इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी तरह की जनहानि की पुष्टि की गई है। प्रशासन की ओर से जैसे ही कोई अपडेट आता है, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।”

छत्तीसगढ़ में एयरक्राफ्ट क्रैश की खबर निकली झूठी

छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के पहाड़ी इलाके में एक संदिग्ध विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने खोजबीन की लेकिन अब तक किसी भी मलबे का कोई सबूत नहीं मिला है।

यह खबर तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है जिसमें नजर आ रहा है कि नारायणपुर इलाके में एक पहाड़ी से धुआं उठ रहा है । सोशल मीडिया पर एक एक जेट विमान भी दिख रहा है और दावा किया गया है कि इसका संबंध किसी विमान दुर्घटना से है।

कई समाचार चैनलों और वेब पोर्टलों ने भी इसे विमान दुर्घटना के रूप में पेश किया।इन खबरों पर कार्रवाई करते हुए, जिलाधिकारी रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे एवं दोपहर करीब तीन बजे एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

व्यास ने आज शाम संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें खबरों से नारायणपुर इलाके में एक विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन अब तक कोई सबूत नहीं मिला है।’’

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद हैं और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘हमने झारखंड और ओडिशा में एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों से भी संपर्क किया है, लेकिन किसी भी लापता विमान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।’’

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘गर्मियों के दौरान यहां अक्सर जंगल में आग लगती रहती है और वन विभाग नियमित रूप से इसे बुझाने का काम करता है। इसे किसी विमान दुर्घटना से जोड़ना उचित नहीं होगा।”

उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान अब भी जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments