छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है…जहां एक महिला ने अस्पताल स्टाफ पर प्रसव के दौरान गंभीर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं… आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी के दौरान स्टाफ नर्सों ने पेट पर चढ़कर प्रसव कराया… और इस दौरान नवजात की मौत हो गई बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है… जहां प्रसव के लिए भर्ती महिला ने आरोप लगाया कि डिलीवरी के दौरान स्टाफ ने अमानवीय तरीका अपनाया… महिला का कहना है कि नर्सों ने पेट पर दबाव बनाने के लिए चढ़कर प्रसव कराया…महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया… और शिकायत करने पर मारपीट की धमकी तक दी गई… इस घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है… और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है……
महिला बोली-नर्सों ने पेट पर चढ़कर डिलीवरी कराई
छत्तीसगढ़ के जशपुर में 16 साल के लड़के ने 9 साल की लड़की से रेप किया है। बर्थडे पार्टी के दौरान जब पीड़िता टॉयलेट के लिए घर से निकली, तभी लड़का उसे खेत ले गया और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है।मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एक रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी, जहां नाबालिग आरोपी भी मौजूद था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।दरअसल पीडिता पास के गांव में रहने वाले रिश्तेदार के यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने 9 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ पास के रात में पहुंची। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई।
जशपुर में 9 साल की बच्ची से रेप
रायपुर का इन्फ्लुएंसर और सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी को रायपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया। 17 अप्रैल को खेमानी को फ्लाइट से रायपुर लाया गया है। इसके साथ ही 6 और आरोपी भी पकड़े गए हैं। उनके कब्जे से BMW समेत 60 लाख का सामान जब्त हुआ है।जांच में खुलासा हुआ है कि, खेमानी के बहुत फॉलोअर थे, जिसका फायदा उठाकर हाई प्रोफाइल सट्टा खेलने वालों लोगों से संपर्क किया। उसने महादेव ऐप की तर्ज पर ‘3 STUMPS’ ऑनलाइन वेबसाइट शुरू किया था। जानकारी के मुताबिक, उसके रिश्तेदार इसे ऑपरेट कर रहे थे।खेमानी दबाव बनाकर सट्टे का पैसा वसूलता था। रायपुर पुलिस के दबाव के कारण उसने दूसरे राज्यों में ऑनलाइन सट्टा खिलाना शुरू कर दिया था। पुलिस इसके विदेशी कनेक्शन की भी जांच कर रही है।
सट्टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी मुंबई से अरेस्ट
छत्तसीगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला। विवाद के बाद उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकला, जिसे पुलिस ने 5 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। गर्लफ्रेंड का नाम यूनेश्वरी वर्मा (26) है, जो कि मूल रूप से खैरागढ़ जिले के चिचोला की रहने वाली थी। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम कार्तिक राम साहू (27), जो बालोद का रहने वाला है।कार्तिक यूनेश्वरी पर शक करता था कि उसका दूसरे के साथ अफेयर है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
दुर्ग में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मार डाला
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग दफ्तर में वकील और पत्रकार से मारपीट हुई है। अधिकारी प्रवीण पटेल ने डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार की पिटाई कर दी। बचाने आए वकील को भी धकेल दिया। घटना का CCTV सामने आया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।इस दौरान दफ्तर में मौजूद सीनियर अधिकारी और अन्य स्टाफ मूकदर्शक बने रहे। आरोप है दफ्तर पहुंचे पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि से संबंधित समस्या की जानकारी मांगी थी। जानकारी नहीं देने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही थी। इसी बात से प्रवीण पटेल भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
डॉक्यूमेंट की फोटो खींचने पर पत्रकार को पीटा,
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता प्लांट हादसे में मजदूरो के मरने की संख्या बढती जा रही है ,श्यक्र्वर को घायल 1 और मजदूर ने दम तोड़ दिया। मध्यप्रदेश के रहने वाले किस्मत अली रायपुर के निजी अस्पताल में एडमिट थे, जिनकी मौत हुई है। अब मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। हादसे में कुल 36 लोग झुलसे हैं, 15 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है।शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रोडक्शन दोगुना करने की जल्दबाजी में बॉयलर फटा। चेतावनी के बाद भी काम नहीं रोका गया। इसके अलावा मशीनों के रखरखाव और संचालन में लापरवाही बरती गई। इसी आधार परघटना के बाद वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्रबंधन समेत 10 लोगों के खिलाफ डभरा थाने में FIR दर्ज हुई है।
छत्तीसगढ़ प्लांट हादसे में एक और मौत,21 की जान गई
बलरामपुर रामानुजगंज जिले में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह घटना वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के खरहरा नदी के पास एक कोयला लदे ट्रेलर ट्रक ने दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रेलर ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।फिलहाल दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने और मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।
वाड्रफनगर में सड़क हादसा, दो की मौत
गुजरात टाइटंस ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीसरी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया।अहमदाबाद में 181 रन का टारगेट गुजरात ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। टॉस जीतकर बैटिंग कर रही कोलकाता 20 ओवर में 180 रन पर ऑलआउट हो गई .गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने रन चेज को एकतरफा कर दिया। उन्होंने 50 बॉल पर 86 रन की पारी खेली। वे साई सुदर्शन के साथ ओपन करने उतरे। दोनों ने 31 बॉल पर 57 रन की ओपनिंग साझेदारी की। गिल ने बटलर के साथ 38 और सुंदर के साथ 46 रन की साझेदारी की। गिल के अलावा, साई सुदर्शन ने 22, बटलर ने 25 और सुंदर ने 13 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती को 2 विकेट मिले।
गिल की फिफ्टी से गुजरात लगातार तीसरा मैच जीता
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में प्री-प्राइमरी स्कूल स्वरंग किड्स एकेडमी में एक बच्चे को इसलिए एडमिशन नहीं मिला, क्योंकि वह स्थानीय सरगुजिहा बोली बोलता है। पेरेंट्स का आरोप है कि प्रबंधन ने कहा कि हमारे स्कूल में बड़े घर के बच्चे पढ़ते हैं। वे आपके बच्चे की भाषा सीख जाएंगे, इसलिए उसे एडमिशन नहीं दे सकते।परिजनों ने इसकी शिकायत कलेक्टर अजीत वसंत से की। अब कलेक्टर ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, यदि सरगुजिहा बोलने पर स्कूल में एडमिशन नहीं मिला तो ऐसे स्कूल को बंद कर देना चाहिए। जबकि, NSUI ने स्कूल का पंजीयन रद्द करने की मांग की है।वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि डेमो क्लास में बच्चा टीचर्स की बात नहीं समझ पा रहा था,
सरगुजिहा बोलने पर बच्चे को नहीं दिया एडमिशन
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के कर्मचारी ने कथित तौर पर नस काटकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान अतुल शर्मा (लगभग 28–29 वर्ष) के रूप में हुई है। वह लालबाग इलाके की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अकेले रह रहा था। पिछले 2–3 दिनों से कमरा बंद था, और बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां खून से लथपथ शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने कलाई की नस काट ली थी, जिससे अत्यधिक खून बहने से मौत हुई
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, इसलिए पहली नजर में मामला आत्महत्या माना जा रहा है।मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। �
जगदलपुर में BPCL कर्मचारी ने नस काटकर किया सुसाइड
छत्तीसगढ़ कीन्यायधानी बिलासपुर से अवैध नशे से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां पुलिस की टीम ने अवैध गांजे की तस्करी करते हुए रक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है। गांजे की मात्रा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई है।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक मध्यप्रदेश के शहडोलका रहने वाला हैं और कार से गांजे की तस्करी कर रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि, युवक कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम सक्रीय हुई। रतनपुर पुलिस व ACCU ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कार को रोककर उसकी जांच की।जांच के दौरान पुलिस ने कार से 245 किलो गांजा बरामद किया,गांजे की कीमत 1 करोड़ 22 लाख रुपए बताया जा रही है। (

