Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में सघन वाहन चेकिंग, पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों में...

तिल्दा-नेवरा में सघन वाहन चेकिंग, पुलिस की सख्ती से असामाजिक तत्वों में हड़कंप

तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा-शहर की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, सड़क हादसों पर नियंत्रण लगाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस ने गुरुवार शाम दीनदयाल चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक घंटे से अधिक समय तक चौक पर कैम्प लगाकर हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की।

तिल्दा-नेवरा में यह पहला मौका रहा जब इस तरह से व्यवस्थित और लंबे समय तक चलने वाला चेकिंग अभियान दीनदयाल चौक पर संचालित किया गया। चौक पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी देखकर शुरू में लोगों में हल्की दहशत का माहौल बन गया और किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई गई, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि यह नियमित जांच अभियान का हिस्सा है।

चेकिंग के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी एवं उप निरीक्षक विकास देशमुख अपनी टीम के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहकर वाहनों की जांच करते नजर आए। पुलिस द्वारा विशेष रूप से नशीले पदार्थों—जैसे गांजा एवं अन्य अवैध सामग्री—की तस्करी पर नजर रखते हुए वाहनों की तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, लेकिन इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश मिला है कि अवैध गतिविधियों पर अब सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।पुलिस के अनुसार, तिल्दा-नेवरा में इन दिनों यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है और भविष्य में इस तरह के चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे।तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस पहल से जहां एक ओर यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में कदम बढ़ा है, वहीं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments