सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे
सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना के लिए खुशशबरी देते कहा कि जो महिलाएं छूट गई हैं उन्हें इस योजना में शामिल किया जाएगा मंत्री दुर्ग जिले के भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के संकट को वैश्निक चुनौती के कारण हो रहा है।मंत्री ने कहा- लोगों को हर चीज केवल महंगाई के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश इस समय वैश्विक चुनौतियों से गुजर रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है।उन्होंने कहा सरकार महिलाओं के लिए विशेष योजना चला रही है। अभी महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। जिन महिलाओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाएगा। पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन नाम जोड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
दोबारा खोला जाएगा महतारी वंदन योजना के लिए पोर्टल’
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं की हिन्दी परीक्षा को रद्द कर दिया है। मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित हिन्दी विषय की परीक्षा अब अमान्य मानी जाएगी। इसे दोबारा 10 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यानी स्टूडेंट्स को एग्जाम फिर से देना होगा।दरअसल, 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया और कुछ समाचार पत्रों में हिन्दी विषय के सेट ‘बी’ का प्रश्नपत्र लीक होने के दावे सामने आए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच के लिए साइबर थाने में लिखित सूचना दी गई। सिटी कोतवाली में FIR भी दर्ज कराई गई।
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर रद्द:दोबारा देनी होगी परीक्षा
देश में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब चोरों के निशाने पर कीमती गहनों की जगह गैस सिलिंडर आ गए हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामलासामने आया है, जहां चोर घर में घुसे लेकिन उन्होंने जेवरात और अन्य कीमती सामान को हाथ तक नहीं लगाया और सिर्फ गैस सिलिंडर उठाकर ले गए. यह घटना दारागंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी बांध इलाके की है. यहां रहने वाले ज्ञानचंद्र शनिवार रात खाना खाकर अपने परिवार के साथ सो गए थे. आधी रात के बादकुछ चोर उनके घर में घुस गए और सीधे रसोई में पहुंचकर गैस से भरा सिलिंडर उठा ले गए.सुबह जब परिवार के लोग उठे तो रसोई में रखा सिलिंडर गायब देखकर हैरान रह गए खास बात यह है कि चोरों ने रसोई में रखे अन्य सामान और पास के कमरे में रखे गहनों को छुआ तक नहीं. इससे साफ है कि उनका निशाना सिर्फ गैस सिलिंडर था.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े..चोरों टारगेट,गैस’ की चोरी
छत्तीसगढ़ के कोरबा ज़िले से लव ट्रायंगल से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देर रात निहारिका घंटाघर स्थित एक कपड़ा दुकान के सामने दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ है। नशे की हालत में स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट होने लगी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।, पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मामला लव ट्रायंगल से जुड़ा हुआ है। स्कॉर्पियो सवार युवक शराब के नशे में था। वह नशे की हालत में दुकान के बाहर पहुंचा और स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगा। युवक पहले भी इस दुकान पर आकर अपनी गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर विवाद कर चुका है।
नशे में धुत रईसजादे का हाई-वोल्टेज ड्रामा!
कोलंबिया में सोमवार को वायुसेना का एक सैन्य विमान उड़ान भरते समय क्रैश हो गया। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 57 सैनिकों को जिंदा बचाया गया है। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि एयरफोर्स का हरक्यूलिस C-130 विमान टेक-ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उन्होंने कहा कि अभी तक यह साफ नहीं है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए या उनकी मौत हुई है।राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। हादसे की वजह की जांच की जा रही है।
कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश:110 सैनिक सवार थे
प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की उनकी प्रेमिका सुमन ने साथियों संग मिलकर रॉड से हत्या कर दी. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपियों ने शव बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी, उसकी दो बीवियां और 18 बच्चे हैं. मुन्ना ने पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में की थी और उसकी बीवी का नाम किस्मतुल निशा है. जबकि, 10 वर्ष बाद उसने दूसरी शादी अम्बिया बानो से की. दोनो पत्नियां मुन्ना के साथ ही रहती थीं. उनसे मृतक के कुल 18 बच्चे थे. भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद मुन्ना का तीसरी महिला सुमन से संबंध था. इसी चक्कर में उसकी हत्या हुई. उसकी लाश बोरे में भरी मिली थी.
एक घर, दो बीवियां और 18 बच्चे.
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में खाली पड़ी जमीन को हड़पने भू-माफिया गैंग एक्टिव है। शहर में 12 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं, जिनमें मृत व्यक्ति को जिंदा बताकर या फिर जीवित को मृत बताकर जमीन हथियाने फर्जीवाड़ा किया गया है।एक मामले में 95 साल के मृत बुजुर्ग को जिंदा बताकर 46 साल का बना दिया गया। उसकी जाति बदलकर जमीन की रजिस्ट्री करा ली। फिर दूसरे को बेच दी गई।यह मामला सिरगिट्टी इलाके का है, जहां 1928 के राजस्व रिकॉर्ड में कौशल प्रसाद ब्राह्मण के नाम पर बेशकीमती जमीन दर्ज थी। लंबे समय तक नामांतरण न होने का फायदा उठाते हुए जालसाजों ने एक सुनियोजित साजिश रची।अचानक 2023 में कौशल प्रसाद सूर्यवंशी नाम का एक व्यक्ति खड़ा किया गया, जिसे रिकॉर्ड के अनुसार 46 साल का बताकर फौती नामांतरण करा दिया गया।
95 साल का मृत बुजुर्ग जिंदा हुआ, कराया नामांतरण
मुंगेली जिले के लोरमी इलाके में एक शादी समारोह के बाद दूल्हा-दुल्हन की कार में भीषण आग लग गई। विदाई के बाद घर लौटते समय यह घटना हुई। कार में सवार दूल्हा-दुल्हन समेत कुल सात लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।यह घटना लोरमी के कुर्मी मोहतरा गांव के पास लोरमी-मुंगेली स्टेट हाईवे पर बंधवा पुल के नजदीक हुई। बेमेतरा से बारात आई थी और सुबह विदाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। गांव से कुछ ही दूरी पर दूल्हे की गाड़ी के अगले हिस्से से अचानक आग की लपटें निकलने लगीं।आग लगते ही कार में सवार सभी सात लोगों ने तुरंत बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह जलकर खाक हो गई।
दूल्हा-दुल्हन की कार में लगी भीषण आग, VIDEO
छत्तीसगढ़ में सरगुजा ACB की टीम ने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) और लेखापाल को ठेकेदार से 33 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीएमओ और लेखापाल ने ठेकेदार से बिल पास कराने के लिए कुल 53 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें से पहले ही 20 हजार रुपए ठेकेदार ने दे दिए थे।ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत सरगुजा एसीबी से की थी। एसीबी की टीम ने सोमवार को दोनों अधिकारियों को उनके कार्यालय में रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।, ठेकेदार चंद्रमणि वर्मा ने एसीबी में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वे नगर पालिका में ठेकेदारी का काम करते हैं। लगभग डेढ़ साल पहले वार्ड नंबर 08, सरोवर मार्ग में सड़क निर्माण का काम किया गया था। इस काम के लिए अधिकारियों ने 9 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी।
सीएमओ और लेखपाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आर्मी से रिटायर्ड जवान ने युवक को गोली मार दी। रिटायर्ड आर्मी जवान गुलशन श्रीवास का भाई हिमांशु श्रीवास विकास नगर में किराना दुकान चलाता है। सोमवार सुबह शैलेंद्र साहू और पंकज कश्यप अपने साथियों के साथ किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे।हिमांशु ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान शैलेंद्र और पंकज ने साथियों के साथ मिलकर हिमांशु की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसी दौरान गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप (25) पर गोली चला दी। गोली पंकज कश्यप के पैर (जांघ) में लगी है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, पुलिस ने भी गुलशन और हिमांशु को हिरासत में ले लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक को मारी गोली
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दूसरी कक्षा के 7 साल का छात्र की 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। स्कूल जाने से पहले वह दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीकला की है।सोमवार को हर्ष कुमार साहू (7 वर्ष) अपने घर से स्कूल जाने के लिए तैयार होकर निकला और पड़ोस के वासुदेव के घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ गया।बताया जा रहा है कि बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे थे। इसी दौरान बाउंड्री वाल नहीं होने के कारण हर्ष का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे करीब 30 फीट नीचे गिर गया। गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत उसके परिजनों को सूचना दी।इसके बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।



