मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातक को मिल सकता है मान-सम्मान, पढ़ें दैनिक राशिफल

वीसीएन टाइम्स
7 Min Read

आज 16 सितंबर का राशिफल

मेषआज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पुरानी समस्या के कारण आपके कष्टों में वृद्धि हो सकती है। आप मन से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।  आज किसी बड़ी डील पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

वृषआज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलाना होगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं को आप मिल बैठकर सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो आप दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

मिथुन-आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको अकारण ही क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आप अपनी एनर्जी व्यर्थ करेंगे। लोग आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आप शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी। आप अपने किसी कानूनी मामले में ढील ना दें, नहीं तो बाद में आपको पछतावा होगा।

कर्कआज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आज आपके सोचे समझे सभी काम पूरे होंगे। आपको किसी परिवार के सदस्य  की चिंता सता सकती है। कार्य क्षेत्र में आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आपको मामापक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है।  यदि आपके मन में कोई आईडिया आए,  तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपने यदि किसी से धन उधार लेने का विचार बनाया है, तो उसे तुरंत टाल दें।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *