घटना थाना रसूलपुर के एक मोहल्ला की है। थाना दक्षिण की रहने वाली महिला का निकाह पांच वर्ष पूर्व थाना रसूलपुर क्षेत्र के एक मोहल्ला में हुआ था। निकाह के बाद से उसका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था।
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में पति ने ऐसी हैवानियत की, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। रात में सोते समय पति ने पत्नी संग अप्राकृतिक कृत्य करना शुरू कर दिए। पत्नी ने विरोध किया तो पति जल्लाद बन गया। उसने पत्नी संग रात में ही मारपीट की और फिर प्रेस को गर्म करके उसके कूल्हों को जलाना शुरू कर दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही, लेकिन पति को उस पर जरा भी रहम नहीं आया। पीड़ित महिला को उपचार के लिए रात में ही उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।