Saturday, February 21, 2026
Homeछत्तीसगढ़सड़कहादसा , दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत, हादसा जानकर...

सड़कहादसा , दो सगे भाई समेत तीन लोगों की मौत, हादसा जानकर दहल जाएगा आपका दिल

रायपुर-छत्तीसगढ़ के महासमुद जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो सगे भाई समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद अफरातफरी का मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के पास हुई है। मृतकों युवकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू सतनामी आरंग से महासमुद किसी काम के लिए गए थे। तभी वापसी आते वक्त टाटा विस्टा कार रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सभी युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले ली है और तीनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है।

दर्दनाक हादसे के बाद माहौल गमगीन हो गया। घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए। वहां का दृश्य इतना भावुक था कि हर किसी की आंखें नम हो गईं। जैसे ही परिवार को इसकी सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देख परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें कि इससे पहले गरियाबंद जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम चंपारण में कल शाम हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र साहू और अन्नू साहू के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल रिंकी साहू का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कल शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई थी। बाइक में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। हादसा इतना गंभीर था कि सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गोबरा नवापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments