Monday, February 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 139 लाख मीट्रिक टन से ज्यादाधान की ख्ररीदी हुईं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा धान खरीदी का काम बहुत चुनौती भरा था।  हमने किसानों के सही उपज की खरीदी की है। अभी भी कई किसानों के धान न बिकने पर मंत्री नेताम ने कहा सभी जिलों से किसानों की रिपोर्ट मंगा रहे हैं। क़ृषि मंत्री नेताम ने कांग्रेस को कहा कांग्रेस को सद्बुद्धि मिले, नकारात्मक बात ना करें। कांग्रेस किसानों को सही सलाह दें ना कि बरगलाएं।पिछले साल से 10 लाख मीट्रिक टन कम खरीदी पर क़ृषि मंत्री ने कहा इस वर्ष भारी मात्रा में अवैध धान जब्ती हुई है।कांग्रेस सरकार में अंधाधुंध अवैध धान खरीदी होती थी। हम भी अवैध खरीदते तो 150 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा खरीद लेते। हमने अवैध धान न खरीद राज्य का पैसा बचाया बिचौलियों, भ्रष्टाचारियों को मौका नहीं दिया।

छत्तीसगढ़ में खरीदा जाएगा बचे हुए किसानों का धान?

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राफिक्स डिजाइनर से आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने फेसबुक पर टेक्स्ट पोस्ट किया, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी को बताया है। युवक ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने उसकी गर्लफ्रेंड पर जादू-टोना कर दिया था। इसके अलावा उसने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस का शिकार भी बताया।मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भोज नारायण (36) है। जो भिलाई स्थित रुंगटा कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर था। भोज नारायण शादीशुदा था। लेकिन उसका महिला प्यून के साथ प्रेम संबंध था। जो कि शादीशुदा थी। यह बात उसकी पत्नी को पता थी। जिसका वह विरोध भी करती थी।

दुर्ग में गर्लफ्रेंड को बचाने ग्राफिक्स डिजाइनर ने फांसी लगाई

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में धान का टोकन नहीं मिलने पर परेशान किसान शराब के नशे में 120 फीट ऊंचे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्राम कसौंदी में किसान अनिल गढ़वाल (35 साल) करीब 3 घंटे तक वहीं चढ़ कर बैठा रहा। इस दौरान वह कभी झूलते नजर आया तो कभी पोल पकड़कर नीचे उतरते नजर आया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें किसान ने साफ कहा कि जब तक बचे हुए धान के बिक्री नहीं होगी, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।किसान ने बताया कि धान खरीदी का आखिरी दिन है और 150 बोरा धान वह नहीं बेच पाया, उस पर डेढ़ लाख का कर्ज भी है। इस हरकत के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। बाद में किसी तरह समझाकर उसे नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले गई।

धान बेचने टोकन नहीं मिला, टावर पर चढ़ा किसान

भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से पांचवां टी-20 हराकर सीरीज 4-1 से जीत ली। शनिवार को तिरुवनंतपुरम में भारत ने बैटिंग चुनी और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। ईशान ने 42 गेंद पर सेंचुरी लगाई और टीम ने 271 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।न्यूजीलैंड ने फाइट दिखाई, लेकिन टीम 225 रन ही बना सकी। फिन एलन ने 38 गेंद पर 80 रन बनाए। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 5 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 3 विकेट मिले। वरुण चक्रवर्ती और रिंकू सिंह ने 1-1 विकेट लिया।20वें ओवर में रिंकू सिंह ने ईश सोढी को कैच कराया। इसी के साथ न्यूजीलैंड 225 पर ऑलआउट हुआ और भारत ने 46 रन से मुकाबला जीत लिया। सोढी ने 15 गेंद पर 33 रन बनाए।

भारत ने 46 रन से जीता पांचवां टी-20

केंद्रीय केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रीशिवराज सिह चौहान  ने नया रायपुर मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की गहन समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  उपमुख्यमंत्रीविजय शरमा एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में मंत्री चौहान ने कहा कि रोजगार एवं स्वाबलंबी युक्त ग्राम पंचायत बनाना हमारी सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के लागू होने से गांवों में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। इसके लिए हमने बजट में लगभग डेढ़ गुणा अधिक स्वीकृति प्रदान की है। उक्त बाते केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही।चौहान ने छत्तीसगढ़ में तेजी से बन रहे आवास निर्माण की गति की प्रशंसा करते हुए अन्य राज्यों के लिए रोल मॉडल बताया।

दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बना छत्तीसगढ़

बिलासपुर में देर शाम हिस्ट्रीशीटर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। निगरानी बदमाश एक सप्ताह पहले ही जेल से बाहर आया था। वह युवक पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था।इसी पुरानी रंजिश के चलते युवक और उसके साथियों ने मिलकर हिस्ट्रीशीटर को चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। वारदात के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिससे देर रात तक तनाव की स्थिति बनी रही।जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम शानू उर्फ अमन हुसैन 25 साल  है। जो हटरी चौक स्थित लाइफ केयर अस्पताल के पास रहता था। वह विकास तिवारी पर पुराने मामले में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

,हिस्ट्रीशीटर को चाकू गोदकर मार-डाला

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग मिलकर गर्लफ्रेंड को मार डाला। गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने युवती को मिलने बुलाया। फिर दोस्तों संग मिलकर गला घोंटकर मारा। वारदात के बाद शव कुछ दूर ले जाकर झाड़ियों में छिपा दिया था।मामला पखांजूर थाना क्षेत्र के बड़े कापसी का है। वारदात के 2 महीने बाद युवती का मानव कंकाल मिलने के बाद हत्या का खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि मुख्य आरोपी जिससे लड़की का अफेयर था, उसने पैर पकड़ रखा था। दूसरे दोस्त ने मुंह दबाया था, नाबालिग ने गला घोंटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया हैं। मृतिका का नाम संगीता उसेंडी (22) है, जो बड़े कापसी की रहने वाली थी।

बॉयफ्रेंड ने पैर पकड़ा, दोस्त ने मुंह दबाया..तीसरे ने गला-घोंटा

सोना और चांदी के निवेशकों को  बड़ा झटका लगा और दोनों कीमतें धातुएं क्रैश हो गई. इस बीच चांदी की कीमत आई इस गिरावट ने 1980 की याद ताजा कर दी,जिसे ‘सिल्वर थर्सडे’ के रूप में जाना जाता है. कॉमैक्स, एमसीएक्स से लेकर घरेलू मार्केट में भी गोल्ड सिल्वर अचानक काफी सस्ता  हो गया. सिल्वर प्राइस में तो एक दिन की सबसे बड़ी गिरावटों में एक देखने को मिली और ये झटके में 30% से ज्यादा टूट गई. इस गिरावट के बाद साल 1980 की याद ताजा हो गई, उस समय भी Silver Rate बुरी तरह फिसला था, जिसे ‘सिल्वर थर्सडे’ के तौर पर याद किया जाता है. ठीक उस समय जैसाहाहाकार शुक्रवार को आई गिरावट के बाद चांदी के निवेशकों में दिख रहा है.

अचानक सोना-चांदी ऐसे हुआ क्रैश.आ गई 1980 की याद

कबीरधाम जिले के शिक्षा विभाग में 218 करोड़ रुपये की भारी-भरकम वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर होने से हड़कंप मच गया है। कवर्धा ब्लॉक एजुकेशन कार्यालय (बीईओ) से जुड़े इस प्रकरण में तत्कालीन दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आय-व्यय के लेखा-जोखा में गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिसके बाद विभागीय स्तर पर विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।इस मामले में वर्ग-2 के कर्मचारी माया कसार और योगेंद्र कश्यप को निलंबित किया गया है। योगेंद्र कश्यप पर फरवरी 2023 से जनवरी 2024 तक बीईओ कार्यालय में पदस्थ रहते हुए वित्त शाखा का प्रभार संभालने के दौरान कैशबुक न लिखने और आय-व्यय का कोई भी लेखा-जोखा संधारित न करने का आरोप है।

कबीरधाम शिक्षा विभाग में 218 करोड़ का भ्रष्टाचार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक निर्माणधीन प्लॉट पर बोरिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बोरिंग मशीन के हाई प्रेशर के कारण पड़ोसी के मकान का बोरिंग पाइप अचानक फट गया, जिससे जमीन फाड़कर पानी की भीषण धार फूट पड़ी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार, शहर के एक इलाके में स्थित प्लॉट पर भारी मशीनों के जरिए बोरिंग का काम किया जा रहा था। जब मशीन काफी गहराई तक पहुँची, तो अचानक जमीन के नीचे बन गया। यह दबाव इतना जबरदस्त था कि पास ही स्थित पड़ोसी के घर के बोरिंग पाइप को उसने पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।आपको बता दें वीडियो में देखा जा सकता है की अचानक एक जोरदार धमाके जैसी आवाज हुई घर के आंगन के पास की जमीन फट गई

अचानक फटी जमीन और फूट पड़ी पानी की भीषण धार!
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments