जांजगीर-चांपा में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया। उसे बचाने के लिए नदी में कूदे 2 अन्य छात्र भी बह गए।तीनों छात्रों का अब तक पता नहीं चल पाया है। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।धमतरी जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर है। वहीं मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। जिससे धमतरी-नरहरपुर मार्ग बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।वहीं रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में चार दिन के सूखे के बाद गुरुवार शाम अच्छी बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश रुकने के बाद शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई।
हसदेव नदी में बहे 3 छात्र, पिकनिक मनाने गए थे:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में राजनांदगांव की 8वीं बटालियन में तैनात एडिशनल एसपी केबी सिंह पर 17 साल की नाबालिग को अपने पास रखने और उसके परिजनों को गुमराह करने के आरोप लगे हैं। बच्ची के परिजनों का आरोप है कि अधिकारी के घर काम के दौरान उसके साथ शराब के नशे में गलत व्यवहार किया जाता था।जांच के दौरान पुलिस नाबालिग की तलाश में अधिकारी के तालपुरी स्थित घर पहुंची और उनसे पूछताछ की। इसके बाद पुलिस नाबालिग के संपर्क में बताई जा रही अधिकारी की साली के घर भी पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और उसकी उंगली काटने का आरोप लगा।इस मामले में महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।हालांकि 10 दिन से लापता नाबालिग को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अब नाबालिग के बयान और काउंसलिंग के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई होगी। यह मामला अंडा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस अफसर पर नाबालिग को रखने का आरोप
मध्य प्रदेश के धार के टाणा गांव में सरकारी स्कूल की बदहाली की तस्वीर सामने आई है कुक्षी विधानसभा क्षेत्र के टाणा गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में 22 बच्चो को नए बने बालिका शौचालय के अंदर बैठाकर पढ़ाने का मामला सामने आया है. बच्चों के शौचालय में बैठे होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. विभाग के मुताबिक नया स्कूल भवन निर्माणाधीन है और जल्द बच्चों को वहां शिफ्ट किया जाएगा. बताया जा रहा है कि स्कूल का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उसकी छत कभी भी गिर सकती है. इसी वजह से बच्चों को सुरक्षित जगह उपलब्ध नहीं होने पर कभी भिलट देव मंदिर तो कभी स्कूल परिसर में बने शौचालय में बैठाना पड़ रहा था. ग्रामीणों के मुताबिक, बच्चों के लिए स्कूल भवन कीव्यवस्था नहीं है.
टॉयलेट में चल रही 22 बच्चों की क्लास
बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज में फ्रेशर स्टूडेंट के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने LLB फर्स्ट सेमेस्टर के छात्र तुषार दुबे पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने का दबाव बनाया। छात्र के मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर लात-घूंसों से मारपीट की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि महेश साहू, अखिलेश समेत करीब 12 छात्रों ने तुषार को घेर लिया था। आरोप है कि इनमें कॉलेज के वर्तमान छात्रों के साथ ऐसे युवक भी शामिल थे, जो सालों पहले कॉलेज से पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।घटना के बाद जूनियर छात्रों में डर का माहौल है। छात्रों ने मामले की रैगिंग के एंगल से भी जांच कराने की मांग की है। जांजगीर-चांपा निवासी पीड़ित तुषार की शिकायत पर पुलिस ने महेश साहू और अन्य साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।
बिलासपुर में सीनियर छात्रों ने जूनियर को लात-घूंसों से पीटा
झारखंड के धनबाद में एक नाबालिग लड़की का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. बलियापुर थाना क्षेत्र की ढांगी बस्ती में मड़ई थान के आगे चटनियां पुल के सामने जंगल में लड़की का शव अलग-अलग हिस्सों में मिला. उसका सिर प्लास्टिक के बोरे में पड़ा था, जबकि धड़ जंगल में दूसरी जगह बरामद हुआ. सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद बलियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. जांच के दौरान घटनास्थल से अगरबत्ती और कुछ पूजा सामग्री मिलने की बात सामने आई है. इन्हें देखकर स्थानीय लोगों ने हत्या को कथित नरबलि से जोड़कर आशंका जताई. हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है.
बोरे में मिला सिर, जंगल में पड़ा था धड़
छत्तीसगढ़ की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। भाजपा सरकार में मंत्री खुशवंत साहेब के बड़े भाई और सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े बेटे ढाल दास ने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली। रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीजा-पोरा कार्यक्रम के दौरान उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया।ढाल दास ने कहा कि जनता भी जानती है कि भाजपा क्या कर रही है। अगर कांग्रेस मुझे मौका देती है तो मैं मुंगेली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहूंगा। पार्टी जहां से मुझे चुनाव लड़ने के लिए चयनित करेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने से पहले मैंने अपने भाई और पिताजी से बातचीत की थी और उन्हें इस बारे में बताया था। दोनों ने अपनी सहमति दे दी। वहीं उनके भाई मंत्री खुशवंत साहेब ने कहा कि कांग्रेस हमेशा तोड़ने की नीति से काम करती है।
मंत्री खुशवंत के बड़े भाई ने ज्वॉइन की कांग्रेस:भूपेश बघेल ने कराया प्रवेश,
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघारिया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने चेतन बोरघारिया को 6 दिन की ED रिमांड पर भेज दिया है।ED ने कोर्ट में CGPSC घोटाले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर के साथ चेतन बोरघारिया की व्हाट्सऐप चैट मिलने की जानकारी दी। इसी आधार पर कोर्ट ने पूछताछ के लिए ED को उनकी 6 दिन की रिमांड दी है। अब ED उनसे CGPSC गड़बड़ी मामले में पूछताछ करेगी। चेतन बोरघरिया पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD के रूप में काम कर चुके हैं।बता दें कि 6 दिन पहले ED ने घोटाले में आरोपी कोचिंग संचालक उत्कर्ष चंद्राकर को कोर्ट में पेश किया था। ED ने आरोपी उत्कर्ष की रिमांड बढ़ाने के लिए आवेदन नहीं दिया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी उत्कर्ष को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
CGPSC घोटाला…बलरामपुर एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार

