Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़.साय कैबिनेट का विस्तार कल.तीन मंत्री लेंगे शपथ.गुरु खुशवंत.गजेंद्र यादव और अमर...

.साय कैबिनेट का विस्तार कल.तीन मंत्री लेंगे शपथ.गुरु खुशवंत.गजेंद्र यादव और अमर अग्रवाल बनेंगे मंत्री!

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जो लम्बे समय से इंतजार था वो जल्द खत्म होने जा रहा है। माना जा रहा है कि कल 20 अगस्त के बीच कभी भी नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।सोमवार को चली राजनीति उठा-पटक के बाद यह माना जा रहा था कि एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख बढ़ा दी जाएगी। कई टीवी चैनलों द्वारा इस बात की खबरें भी चलाई गई की फिलहाल मंत्रिमंडल का विस्तार टाल दिया गया है। लेकिन आज सुबह राज्यपाल रमन डेका ने पत्रकारों से चर्चा करते एक प्रकार से संकेत देते हुए कहा कि कुछ बड़ा होने वाला है .हालांकि राज्यपाल ने बीच में यह भी कहा कि अभी तक कुछ इनफॉरमेशन नहीं आया है लेकिन कुछ बड़ा तो होने वाला है।उसके  बाद से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा है फिर से तेज हो गई।

जिसके बाद अब शपथ ग्रहण की तारीख भी लगभग तय कर ली गई है. जानकारी के मुताबिक कल 20 अगस्त यानी बुधवार को सुबह 11 बजे राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह होगा.. मंत्री मंडल में हरियाणा माडल की तर्ज पर तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि किस विधायक को मंत्री बनाया जाएगा, उनके नामो अधिकारिक तौर पर अभी घोषणा नहीं हुई है. लेकिन जो विधायक मंत्री बनेंगे उनके नामों पर सीएम ने मोहर लगा दी है। शाम तक मंत्री बनने वाले विधायकों को भी इसकी जानकारी दे दी जाएगी। हालांकि इस बात की भी चर्चा है कि उन तीन विधायकों को जानकारी दे दी गई है जिन्हें मंत्री बनना है।उधर  इस बात की भी चर्चा है कि नए मंत्रियों को विभाग भी एलाट कर दिए जाएंगे। इनमें से कुछ विभाग ऐसे है जो मुख्यमंत्री के पास है .और कुछ और मंत्रियों के पास जो विभाग हैं उनसे उन विभागों को लेकर नए मंत्रियों को दिया जाएगा।

आपको बता दे कि जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है, जातीयता, के साथ अन्य बातों पर भी विशेष ध्यान दिया गया है।इसके आलावा संगठन और RSS की पसंद पर भी ध्यान दिया गया है । आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज के गुरु है. साथ ही वे सतनाम सेना का भी नेतृत्व करते हैं। उनकी युवाओं में अच्छी पकड़ भी है। जबकि गजेंद्र यादव आर,एस,एस के चहते के साथ पिछड़ा वर्ग का एक बड़ा युवा चेहरा है। जबकि सामान्य वर्ग से अमर अग्रवाल, मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के कैबिनेट में तीन बार मंत्री रहे हैं।
इस बात की भी चर्चा है कि तीनों मंत्रियों के चेहरे नए होंगे, ऐसे में अग्रवाल समाज से राजेश अग्रवाल के नाम की  भी चर्चा हो रही है। फिलहाल जो मंत्रिमंडल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, अब उस पर लगभग विराम लग चुका है और कल सुबह 11 बजे नए मंत्री शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण को लेकर राज भवन में तैयारी भी शुरू हो गई है। ब्यूरो रिपोर्ट वीसीन टाइम्स रायपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments