Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में रेप और हाफ-मर्डर की गवाही देने पर धमकी: हिस्ट्रीशीटर बदमाश...

तिल्दा में रेप और हाफ-मर्डर की गवाही देने पर धमकी: हिस्ट्रीशीटर बदमाश सहित 6 गिरफ्तार

तिल्दा नेवरा -तिल्दा में रेप और हाफ मर्डर के मामले के गवाहों को धमकी मिली है। एक हिस्ट्रीशीटर ने बदमाशों के साथ गवाहों के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है।

प्रमोद वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो थाना तिल्दा नेवरा के रेप और हाफ मर्डर के मामले का गवाही है। आरोपी बालकृष्ण जांगड़े ने साल 2021 में पीड़िता के साथ रेप कर हत्या की नीयत से चाकू से वार किया था। इस मामले में प्रमोद को 7 अगस्त को कोर्ट से गवाही के लिए नोटिस मिला। इसके बाद प्रमोद को गवाही न देने की धमकियां मिलनी शुरू हो गई।

आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा, सूरज वर्मा, रवि उर्फ गप्पू वर्मा, रजत वर्मा, अजय राहूजा और दीपक उर्फ बबलू वर्मा मोबाइल में फोन कर पीड़िता के पक्ष में गवाही नहीं देने के लिए कहने लगे। आरोपी उन पर समझौता करने के लिए दबाव डालने लगे। आरोपियों ने प्रमोद के घर में जाकर भी उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने तिल्दा थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई.

उधर घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा  वीरेन्द्र चतुर्वेदी तथा थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा आरोपी,जयमोहन उर्फ लक्की शर्मानिवासी वार्ड क्र.02 सासाहोली ,सूरज वर्मा पिता अरूण वर्म निवासी वार्ड क्र. 17 तिल्दा श्याम नगर,रवि उर्फ गप्पू वर्मा निवासी वार्ड क्र.02 तुलसी. रजत वर्मा पिता गजेन्द्र कुमार वर्मा (24) निवासी वार्ड क्र. 03 छतौद अजय राहूजा निवासी वार्ड क्र. 02 सासाहोली .दीपक उर्फ बबलू वर्मा पिता प्रेमलाल वर्मा (41) निवासी वार्ड क्र. 01 जोता थाना तिल्दा नेवरा, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । इसमें एक आरोपी जयमोहन उर्फ लक्की शर्मा थाना तिल्दा नेवरा का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध थाना तिल्दा नेवरा में दर्जनों अपराध दर्ज है।को गोर्फ्तर किया गया ..

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments