Wednesday, February 5, 2025
Homeछत्तीसगढ़अब डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे मुख्यमंत्री बघेल,पीएचडी की मानद उपाधि मिली

अब डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे मुख्यमंत्री बघेल,पीएचडी की मानद उपाधि मिली

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब डॉक्टर भूपेश बघेल कहलाएंगे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से उन्हें पीएचडी की मानद उपाधि दी गई है। इनके साथ ही विश्वविद्यालय ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले को भी पीएचडी की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। यह उपाधि विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पलटा और कुलसचिव डॉ. भूपेंद्र कुलदीप ने सौंपी है।
जैसे कि मालूम हो हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सोमवार को पहला दीक्षांत समारोह और विश्वविद्यालय का आठवां स्थापना दिवस समारोह था। यह कार्यक्रम भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 13 पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री और 135 छात्र छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया। समारोह में पर्यावरण संरक्षण व समाज कल्याण की दिशा में बेहतर कार्य करने के लिए भूपेश बघेल और 47 वर्षों से कला की साधना करने वाली पद्मश्री उषा बारले को सम्मान में ये उपाधि दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments