Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सल मुद्दे पर करेंगे बैठक, देखें शेड्यूल

रायपुर=देश के गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं.. दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज रायपुर में कई उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.. साथ ही चरण पादुका योजना का भी शुभारंभ करेंगे और नक्सल मुद्दे पर समीक्षा बैठक भी लेंगे…। कल यानी की 23 जून को नक्सल  प्रभावित नारायणपुर का दौरा करेंगे। अमित शाह BSF कैंप में जवानों के साथ भोजन करेंगे इस बीच वे 3 घंटे जवानों के बीच रहेंगे।

अमित शाह आज 22 जून करीब 2 बजे रायपुर आएंगे। अमित शाह नवा रायपुर के सेक्टर-2 पहुंचेेंगे।””’वे सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे।…..इसके बाद छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ नवा रायपुर के ही एक रिजॉर्ट में बैठक होगी।…इस बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे।

कल  23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे।…..इसके बाद BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होगी।….वे जवानों के साथ ही लंच करेंगे और नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे।

आपको बता दे इसके पहले अमित शाह अप्रैल महीने में बस्तर के पंडुम समापन समारोह में शामिल होने छत्तीसगढ़ आए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments