Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों और सभी विधायकों को रायपुर के भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुलाया गया है। आज 18 जून को यहां अहम बैठकें होनी है। स्थानीय नेताओं की क्लास राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश लेंगे। नेताओं के बीच खाली पड़े मंत्री पदों पर भी चर्चा मुमकिन मानी जा रही है..। विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 14 जुलाई से ये सत्र होगा। दरअसल, संगठन स्तर पर मंत्रियों और विधायकों के कामों की समीक्षा बुधवार को हो रही मीटिंग में होगी।

मंत्री-विधायकों को BJP मुख्यालय बुलाया गया

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने मंगलवार की शाम सरेंडर नक्सली के परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी है। 7 ग्रामीणों को बेदम पीटा है, जबकि कुछ लोगों का अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। दरअसल, यह घटना नक्सल प्रभावित पेद्दाकोरमा गांव की है। आज शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच भारी संख्या में नक्सली पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली दिनेश मोडियम के रिश्तेदार झिंगु मोडियम, सोमा मोडियम और अनिल माड़वी की हत्या कर दी है।

फाइल फोटो - Dainik Bhaskar
सरेंडर नक्सली परिवार के 3 लोगों की हत्या

तिल्दा नेवरा थाना के भूमिया गाव में पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. दरअसल इस शख्स ने खुद को चलती-फिरती शराब की दुकान बना रखा था। और ग्राहको को अवैध रूप से शराब उपलब्ध करता था..जब इसकी सुचना तिल्दा पुलिस को मिली तो यह व्यक्ति भूमिया गाव शराब की अवैध बिक्री हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा था ..तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया .

तिल्दा में पकड़ाई शराब की चलती-फिरती दुकान

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड में नवापारा पंचायत के सचिव दफ्तर के टेबल पर पैर रखकर नशे में पड़े मिले । सचिव की कार्यशैली से ग्रामीण परेशान हैं। सचिव रामेश्वर प्रसाद राजवाड़े रोजाना शराब के नशे में पंचायत भवन पहुंचते हैं। वे अधिकतर समय वहीं सोते रहते हैं।ग्रामीणों ने बताया कि जब वे सचिव से किसी काम या दस्तावेज की जानकारी मांगते हैं, तो वे गुस्से में आकर अभद्र व्यवहार करते हैं। इससे पहले भी सचिव का नशे की हालत में सोते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था।

पंचायत भवन के दफ्तर में सोते रहा सचिव, VIDEO

कोरबा जिले में SECL मानिकपुर में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। श्रीति सिंह (37 साल का शव SECL ऑफिसर्स कालोनी में मिला। घटना के वक्त असिस्टेंट मैनेजर राजीव सिंह ड्यूटी पर गए हुए थे।मामला मानिकपुर चौकी का है। घटना का पता तब चला जब बड़े बेटे ने छोटे भाई के रोने की आवाज सुनकर घर में देखा। उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने राजीव सिंह को फोन कर जानकारी दी।

SECL असिस्टेंट मैनेजर की पत्नी ने लगाई फांसी:

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने महानदी भवन, नवा रायपुर में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में अपने विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी है की काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,बैठक में विभाग के सचिव भी मौजूद थे, जहां मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि गड़बड़ी सामने आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  इस बैठक में डिजिटल भू-अभिलेख, ई-गिरदावरी, ड्रोन सर्वे आधारित स्वामित्व योजना, नक्शा परियोजना और त्रिवर्षीय भू-सर्वेक्षण कार्यक्रम जैसे प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार समीक्षा की गई।

राजस्व सचिव के सामने मंत्री ने अफसरों को दी चेतावनी

तिल्दा नेवरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो धारदार चाकू लहराकर लोगों को डरा-धमका रहा था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस की मुखबिर से सूचना मिली कि.एक व्यक्ति तिल्दा रेल्वे पानी टंकी के पास मेन रोड में धारदार हचाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले आम लोगो को डरा धमका कर भयभीत कर रहा है..सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, देखा कि एक युवक  अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लहराते हुये आने जाने वाले लोगो को डराते धमका रहा था

चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर एक शख्स ने बंदूक लेकर ग्रामीणों को धमकी देने गाव पहुंच गया । पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में दोनों पक्ष ने थाने में शिकायत की है। हालांकि अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। मामला कापू थाना क्षेत्र के गोलाबुड़ा गांव का है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, प्रीतपाल सिंह हाथ में बंदूक लिए ग्रामीणों को धमका रहे हैं।

जमीन विवाद में बंदूक लेकर धमकाने पहुंचा शख्स

धरसीवा में 12 साल के बच्चे के सिर को एक हाईवा ने कुचल दिया है। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आसपास के ग्रामीण रायपुर बिलासपुर हाईवे पर 4 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे । ग्रामीणों की मांग है कि, इस सड़क पर अंडर ब्रिज बनाया जाए। जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो। यह पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।में 12

रायपुर में 12 साल के बच्चे को हाईवा ने कुचला,मौत

तिल्दा नेवरा-प्रेमी के साथ दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले 6 महीनों से सबंध तोड़ प्रेमी से अलग रह रही एक युवती ने  गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका संबंध तोड़ दिए जाने के बावजूद युवक ने जबरदस्ती रास्ता रोकक़र दूसरे के साथ संबंध रखने का आरोप लगते हुए न केवल उनसे मारपीट की बल्कि जान से मारने धमकी देकर उनसे जबरदस्ती अनाचार किया पुलिस ने आरोपी  अजय बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

सबंध तोड़ चुकी प्रेमिका से अनाचार आरोपी जेल गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments