तिल्दा नेवरा-प्रेमी के साथ दो साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद पिछले 6 महीनों से सबंध तोड़ प्रेमी से अलग रह रही एक युवती ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने आरोप लगाया कि उसका संबंध तोड़ दिए जाने के बावजूद युवक ने जबरदस्ती रास्ता रोकक़र दूसरे के साथ संबंध रखने का आरोप लगते हुए न केवल उनसे मारपीट की बल्कि जन से मारने धमकी देकर उनसे जबरदस्ती अनाचार किया पुलिस ने आरोपी अजय बंजारे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस ने बताया कि पीडिता ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि गांव के रहने वाले अजय बंजारे से करीब दो साल से रिलेशनशीप में थी जिससे करीब 06 माह पूर्व से उससे संबंध नही रखी थी । तब से अजय बंजारे प्रार्थिया से चिढ़कर दूसरे के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर गाली गलौज करते रहता है..16.जून को सुबह लगभग 6 बजे घर से कुछ दूर दिशा मैदान करने के लिये गयी थी उसी दौरान अजय बंजारे उनके पास आया और दूसरे के साथ संबंध रखती है कहकर गाली गलौज करने लगा. उसने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ अनाचार किया है..उक्त घटना की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया ..आरोपी अजय बंजारे को तत्काल हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया झा से आरोपी को जेल रवाना किया गया।
बताया जाता है पीडिता के साथ पहले आरोपी से दोस्ती हो गई, जो कि धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जिसके चलते दोनों करीब दो साल से आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। इस दौरान आरोपी उससे मारपीट करने के साथ साथ उसे जबरदस्ती अपने साथ रहने के लिए मजबूर करता है।इससे दोनों के संबधो में खटास आ गई .उसके बाद पिछले 6 महीनों से दोनों के सबध पूरी तरह से टूट चुके थे …

