Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

सुपरफास्ट: आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण अस्पताल के बाथरूम में 7वीं की छात्रा ने नवजात बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के बाद नवजात को मारने के लिए मां-बेटी ने बाथरूम के इंडियन टॉयलेट सीट में डाल दिया। सीट में फंसने और पानी में डूबे रहने से मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक 12 साल की बच्ची कटेकल्याण ब्लॉक की रहने वाली है। लड़की ने 8 से 9 महीने के बच्चे को जन्म दिया है, लेकिन मां के साथ मिलकर बच्चे को मरने के लिए बाथरूम सीट में डालकर चली गई।

7वीं की छात्रा ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म

रायपुर के सूदखोर तोमर ब्रदर्स के साथ अब पूरे परिवार पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। हालांकि वीरेंद्र और रोहित तोमर फरार हैं, दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। तोमर बंधुओं से अपनों ने भी किनारा कर लिया है। 5 हजार स्क्वायर फीट से ज्यादा एरिया में फैला यह बंगला वीरान था।मां सुशीला सिंह तोमर ने रोते हुए कहा कि, छोटा बेटा बर्बाद हो गया था। बड़ा समाज सेवा कर रहा था। खारुन नदी में आरती कराना उसकी बड़ी भूल थी। इससे राजनीतिक दुश्मन पैदा कर दिए।

तोमर-ब्रदर्स केस…मां बोली- खारुन आरती से दुश्मन बना लिए

भिलाई में कुछ लड़कियों ने एक युवक को हनी-ट्रैप में फंसाया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। इससे परेशान होकर युवक ने रेलवे ट्रैक पर कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।सुपेला पुलिस के अनुसार, बीती रात रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिली। परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

सेक्सटॉर्शन में फंसे युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

रायपुर के उरला में एक डामर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भयानक है कि, आसमान में काले धुएं का गुबार करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखा। फिलहाल, 4 से 5 दमकल की गाड़ियों ने आग का काबू पा लिया है। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।उरला थाना प्रभारी बीएल चंद्राकर से मिली जानकारी के मुताबिक, आग वेस्टर्न तार प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्ट्री में लगी थी।

रायपुर के डामर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

राजनांदगांव के मोहड़ रेत घाट गोलीकांड में पुलिस ने जेसीबी और हाईवा के मालिक अभिनव तिवारी उर्फ चीनू महाराज को गिरफ्तार किया है। चीनू महाराज ने जेसीबी और हाईवा का इस्तेमाल रेत तस्करी में होगा, यह जानते हुए भी वाहनों को उन्हें किराए पर दिया। पुलिस ने इस आधार पर चीनू को इस मामले में आरोपी बनाया है।वहीं सोमनी थाने के प्रभारी सत्यनारायण देवांगन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले में टीआई देवांगन की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई हुई है।

मोहड़ रेत घाट गोलीकांड….जेसीबी मालिक गिरफ्तार, टीआई सस्पेंड:

बलौदाबाजार जिले के भाटापारा शहर में आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। शहर के व्यस्त वोरब्रिज पर एक चलती वैन में अचानक आग लग गई।आग लगने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। वैन से निकल रही तेज लपटों और धुएं के कारण दोनों तरफ का यातायात रुक गया। वाहन चालकों को अपने-अपने स्थान पर रुकना पड़ा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

भाटापारा में चलती वैन में लगी आग

बालाघाट में पुलिस ने एक मुठभेड़ में तीन महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ शनिवार दोपहर में बिठली पुलिस चौकी क्षेत्र के पचामा दादर के जंगल में हुई। हॉक फोर्स और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली।बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि-जीआरबी डिवीजन के नक्सलियों के एक समूह की मौजूदगी के बारे में पता चला था। इसके बाद हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ, सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

तीन महिला समेत चार नक्सलियों का एनकाउंटर

रायपुर पुलिस ने बांग्लादेशी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। रायपुर में पिछले 16 साल से चोरी छिपे रह रहे थे। इनकी एक 14 साल की बेटी भी है। पति-पत्नी अंडा-बिरयानी का ठेला लगाते थे। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामला टिकरापारा थाने के धरमनगर इलाके का है।जानकारी के अनुसार, आरोपियों में मो. दिलावर खान (49) उसकी पत्नी परवीन बेगम (45) और एक नाबालिग बेटी भी शामिल है।

रायपुर में बांग्लादेशी पति-पत्नी अरेस्ट

अमेरिका के मिनेसोटा में दो जनप्रतिनिधियों – स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और स्टेट रिप्रजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन पर उनके आवास पर हमला हुआ है. लोकल अधिकारियो. ने इसे टारगेटेड अटैक बताया है, जिनमें जॉन हॉफमैन इस हमले में घायल हैं, जबकि मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति की इस हमले में मौत हो गई. कहा जा रहा है कि आरोपियों के पास से बरामद दस्तावेजों में 70 नाम शामिल थे, जिसपर टारगेट अटैक हो सकते थे.

अमेरिका में 2 सांसदों को घर में घुसकर मारी गोली

छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। सीएम विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है।

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments