Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़न्यायधानी बिलासपुर में देर रात तक खुले बार...पुलिस की छापेमारी, रात 12...

न्यायधानी बिलासपुर में देर रात तक खुले बार…पुलिस की छापेमारी, रात 12 के बाद भी जाम छलकते मिले युवक -युवती

.बिलासपुर .छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बीती देर रात शराब पिलाने वाले बार और पब पर पुलिस छापेमारी करने पहुँच गई. इस दौरान हैवंस पार्क में दर्जनों  युवक-युवती नीचे और ऊपर बार में बैठकर शराब पीते मिले। जिन्हें महिला आरक्षकों ने डंडा दिखाकर बाहर खदेड़ा..।वहीं, युवकों पर आरक्षकों ने डंडा बरसाया….। प्लेटिनम बार में भी युवक-युवती बार में जाम छलकाते मिले….। सभी को समझाइश देकर छोड़ा दिया उसके बाद पुलिस ने मैनेजर को भी जमकर फटकार लगाई।

बीती रात बिलासपुर सिविल लाइन सीएसपी ने टीम के साथ हैवंस पार्क और प्लेटिनम बार में छापेमारी की, जहां देर रात तक युवक-युवतियों को शराब पिलाया जा रहा था। गेट बंद कर मैनेजर और कर्मचारी पब में डीजे भी बजा रहे थे। पुलिस पहुंची, तब कर्मचारियों ने गेट नहीं खोला। उनकी हरकतों को देखकर सीएसपी निमितेश भड़क गए और मैनेजर को जमकर फटकार लगाई।

जांच के दौरान पुलिस की टीम ने रिवर व्यू सहित शहर के अन्य बार और पब में भी दबिश दी…..। वहां मौजूद सभी व्यक्तियों की पहचान उनके आईडी कार्ड से कराई गई…। साथ ही ऐसे लोगों पर नजर रखी गई जो बिना कारण देर रात तक क्लबों और पबों में रुके हुए थे…।

इसी तरह शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग पाइंट लगाए गए…। जहां अनावश्यक रूप से घूमते लोगों से पूछताछ की गई। आईडी की जांच की गई और देर रात सड़क पर न रहने की सख्त हिदायत दी गई..।

चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी सफलता भी लगी..। टीम ने तीन स्थायी वारंटी और एक गिरफ्तारी वारंटी को पकड़ा है ..। पकड़े गए लोगों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है…।

नया रिवर इन दिनों युवक-युवतियों के लिए अय्याशी का अड्डा बन गया है। यहां बड़ी संख्या में युवक-युवती अंधेरा होते ही पहुंच जाते हैं। टीम शेड लगे होने के कारण सड़क से गुजरने वालों को वे नजर नहीं आते।….छापेमारी  के दौरान   पुलिस ने बाहर से पढ़ने आए युवक-युवतियों को पकड़कर  उनका नाम-पता और आधार लेकर छोड़ा गया .. । वहीं युवकों को अगली बार मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा गया  .. ।  शहर के बार, पब के साथ ही पुलिस ने देर रात तक नशा कर घूमने और हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की है । इस दौरान रिवर व्यू सहित कई चौक-चौराहों पर भी पुलिस ने अनावश्यक घूम रहे युवकों से पूछताछ कर उनकी जांच भी की.गई ..।

आपको बता दे की बिलासपुर का रिवर व्यू नशेड़ी-बदमाशों का अड्‌डा बन गया है, जहां देर रात तक लड़कों की भीड़ रहती है… युवक-युवतियों देर रात तक घूमते नजर आते है ..बीती देर रात जब पुलिस वहा पहुंची तो कई लडके-लडकिया  घूमते नशे के हालत में मिले  पुलिस को सामने देख कइयो का तो चढ़ा का सुरर उतर गया..कई लोग भागने में ही अपनी समझे .जिनका पुलिस से सामना हुआ उनको जमकर फटकार लगाई गई और  हिदायत देकर छोड़ दिया

पुलिस का कहना कि रात्रि में शहर में अशांति फैलाने, अपराध को बढ़ावा देने और सार्वजनिक शांति में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इसके लिए पुलिस का अभियान जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील है कि देर रात अनावश्यक घूमने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें।अब देखना यह है की पुलिस इस अभियान में कितना सफल होती है..क्यों की अगर देर रात तक बार और पब खले रहेगे तो सडको पर नशेड़ियो पर बदमाश धमा चौकड़ी लगती रहेगी..बियुरो रिपोर्ट VCN टाइम्स  बिलासपुर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments