छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने वीडियो भी बनाया है, जिसमें पत्नी और ससुराल वालों को मौत के लिए जिम्मेदार बता रहा है। उसकी 6 महीने पहले शादी हुई थी। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई है।जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान आनंद देवांगन जो मूलतः भिलाई के बलौदा का रहने वाला था।शादी के बाद 2 महीने तक पत्नी साथ रही जबकि 2 महीने से मायके मेंहै

पत्नी छोड़कर मायके गई तो पति ने किया सुसाइड
एक ग्रामीण डूब गया, उसे बिना टच किए रेस्क्यू टीम ने पानी से बाहर निकाला। एक व्यक्ति को पीछे जाकर टीम ने पकड़ा और डूबने से बचाया। ये असल हालात नहीं थे, बल्कि SDRF की टीम ने प्रैक्टिस के लिए ऐसी सिचुएशन क्रिएट की थी। 50 जवानों ने नवा रायपुर के झांझ लेक में मॉक ड्रिल की।जिला सेनानी पुष्पराज सिंह ने बताया कि, मानसून आ रहा है। प्रदेश के कहीं भी बाढ़ के हालात हों तो SDRF की टीम मुस्तैदी से रेस्क्यू कर सकती है। इसकी मॉक ड्रिल की गई। नगर सेना की टीम के साथ ये प्रैक्टिस की गई।
नवा रायपुर में 50 जवानों ने किया रेस्क्यू का मॉक ड्रिल,
सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई ने रविवार को रायपुर के नया बस स्टैंड में हेल्थ किट बांटा। भीषण गर्मी को देखते हुए यह वितरण बस ड्राइवर, कंडक्टर, यात्री, कुली और सफाई कर्मियों के लिए किया गया।सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि, 42 डिग्री तापमान में लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। एक बस ड्राइवर ने कहा कि “लंबी दूरी की यात्रा में यह हेल्थ किट हमारी सेहत के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।”
सिंधी काउंसिल ने नए बस स्टैंड में बांटा हेल्थ किट
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक कांग्रेस नेता के पिस्टल से गोली चली है। 7 जून को अंकित बागबाहरा अपनी पिस्टल जमा करने थाने पहुंचे थे। इस प्रक्रिया के दौरान उनके हाथ से अचानक गोली चल गई। गोली फर्श पर जा लगी।मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र का है।अंकित की पिस्टल का लाइसेंस मार्च 2025 में खत्म हो गया था। इसलिए पुलिस ने उन्हें नोटिस देकर या तो नवीनीकरण का दस्तावेज प्रस्तुत करने या पिस्टल थाने में जमा करने को कहा था।पुलिस ने पिस्टल जब्त कर अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।
कांग्रेस नेता की पिस्टल से चली गोली
रायपुर में एक युवक के गौवंश से अश्लील हरकत करते लोगों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसका वीडियो भी बना लिया। पूरा मामला अवंती विहार के खम्हारडीह थाना इलाके का है।आरोपी युवक का नाम अनुक तांडी है। कुकृत्य करने वाले आरोपी को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नग्न कर जुलूस निकाला। इसके बाद उसे खम्हारडीह पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता युवक को मारते-पीटते रहे और उससे नारे लगवाए ‘जन्म-जन्म का नाता है, गौ-माता हमारी माता है।’
रायपुर में युवक ने की गौवंश से अश्लील हरकत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में किसानों को बिजली आपूर्ति के लिए लगाए जा रहे नए बिजली के खभे के टूट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई. मजदूर 25 फीट ऊंचाई पर खम्भे में तार जोड़ रहा था तभी खम्भा टूट गया हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों ने जमकर थाने में हंगामा किया। बिजली पोल की गुणवत्ता, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।काम भिलाई की ओम साईं कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर कंपनी के मालिक सौरभ सिंह करवा रहा था।
बिजली पोल टूटा…25 फीट नीचे गिरने से मजदूर की मौत
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान बड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। जिसके बाद नक्सली संगठन कमजोर हो गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ अभियान को लेकर दावा किया जा रहा है कि जवानों के पास मोस्ट वांडेट नक्सलियों की फोटो और लिस्ट है। इसी लिस्ट के आधार पर जवान कार्रवाई कर रहे हैं। नक्सलियों का सुप्रीम लीडर बसव राजू के एनकाउंटर के बाद फोर्स के हौसले बुलंद है।
जवानों के निशाने पर टॉप 17 मोस्टवांडेट
छत्तीसगढ़कोयला घोटाले में निलंबित आईएस रानू साहू, समीर विश्नोई और राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया की लोकेशन सामने आ गई है।सभी आरोपी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य से बाहर चले गए हैं। निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू दिल्ली में रहेंगी। जबकि निलंबित राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ के दूर बेंगलुरु में रहेंगी। वहीं, समीर विश्नोई अपने पैतृक स्थान कानपुर में रहेंगे। कोर्ट ने शर्तों के आधार पर जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था कि जेल से रिहा होने के बाद आरोपी छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे
जेल से निकलने के बाद कहां रहेंगी रानू साहू
भोपाल एक 3 साल के बच्चे का राजस्थान में अपहरण हो गया। बच्चा अपनी नानी और मां के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने गया था ।जयपुर स्टेशन पर एक युवक उनसे मिला और कहा कि वह भी खाटू श्याम जा रहा है। इसके बाद वे उनके साथ चल दिऐ ।खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचने पर युवक ने बच्चे को अपने पास रखकर मां-नानी को दर्शन के लिए भेज दिया। जब महिलाएं लौटीं तो न तो बच्चा मिला और न ही वह युवक। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।
भोपाल के 3 साल के बच्चे का राजस्थान में अपहरण
टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने 8 जून को लखनऊ के होटल Centrum में सगाई की. समारोह में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रवीण पीयूष चावला सहित कई हस्तियां मौजूद रहीं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और 300 खास मेहमानों को ही आमंत्रित किया गया था. दोनों ने एक-दूसरे को स्पेशल.डिजाइनर रिंग पहनाई.
टीम इंडिया के क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई

